विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

31वें दिन Hanuman Ansh ने लगाई 'मिर्जापुर द मूवी' की 'लंका', 'नीम करोली बाबा' की कृपा से की छप्परफाड़ कमाई

Published: Sun, 06 Sep 2026 07:44 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2026 11:23 PM (IST)

Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश ने 31वें दिन फिर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म प्रसिद्ध संत नीम करोली या नीब करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन पर आधारित है।

पहले दिन कमाए सिर्फ 10 लाख रुपये

शुरुआत में जिस फिल्म ने मात्र 10 लाख रुपये से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी उसने तीसरे, चौथे हफ्ते में इतिहास रच दिया है।

दरअसल शुरुआती दो हफ्तों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जरा भी नहीं चली, थी और इसे सिनेमा से उतारने की बात चल रही थी। लेकिन तीसरे हफ्ते की शुरुआत में ऐसा चमत्कार हुआ कि इसने करोड़ों रुपये की कमाई कर डाली। फिल्म मिर्जापुर को भी लगातार टक्कर दे रही है।

Hanuman (3)

कितना रहा 31वें दिन का कलेक्शन?

वहीं वीकेंड का 'हनुमान अंश' को बहुत फायदा मिला और 31वें दिन इसने बमफाड़ कमाई की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें को रविवार को धमाकेदार कलेक्शन करते हुए 22.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 122.1 करोड़ रुपये हो गया है।

हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को शुरुआत में मात्र 25 स्क्रीन मिली थीं और पहले दिन इसने 10 लाख रुपये कमाए। पहले सप्ताह में इसका कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये रहा, जबकि दूसरे सप्ताह में हनुमान अंश ने सिर्फ 40 लाख रुपये कमाए।

Hanuman

इन फिल्मों के कलेक्शन को छोड़ा पीछे

अपनी मौजूदा कमाई के साथ, हनुमान अंश ने अजय देवगन की सिंघम, रणवीर सिंह अभिनीत 83 और सलमान खान की सिकंदर जैसी कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस डिवोशनल ड्रामा ने पुष्पा: द राइज के हिंदी वर्जन को भी मात दे दी है।

हैरानी की बात यह है कि फिल्म को मात्र 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया, वो भी बिना किसी ए-लिस्ट स्टार्स के। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh से ठीक दो महीने पहले 'नीम करोली बाबा' पर रिलीज हुई थी एक और फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे आप

यह भी पढ़ें- 30वें दिन Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर रच डाला इतिहास, डिवोशनल फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा