अक्षय कुमार की फिल्म के सामने 'बाहुबली' बनी Hanuman Ansh, कमाई में तोड़ दिया रिकॉर्ड
फिल्म हनुमान अंश ने कमाई के मामले में सुपरस्टार अक्षय कुमार की एक लोकप्रिय फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
-1788689934492_m.webp)
हनुमान अंश ने तोड़ा रिकॉर्ड (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है हनुमान अंश
रिलीज के 30वें दिन कर डाली बंपर कमाई
तोड़ दिया सुपरस्टार अक्षय कुमार की मूवी का रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) बनी हुई है। ऐतिहासिक कमबैक करने वाली नीम करोली बाबा की इस बायोपिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है। अब बंपर कलेक्शन के साथ हनुमान अंश कई पुरानी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ती हुई भी नजर आ रही है।
इस मामले में हनुमान अंश ने हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार की एक लोकप्रिय मूवी को पछाड़ दिया है और कमाई के मामले में आगे निकल गई है। आइए जानते हैं कि अक्की की वह कौन सी मूवी है।
अक्षय की फिल्म से आगे निकली हनुमान अंश
इस साल की सफल मूवीज में अपना नाम दर्ज कराने वाली हनुमान अंश की चर्चा हर तरफ हो रही है। पांचवें वीकेंड में धुआंधार कमाई करके एक बार फिर से हनुमान अंश ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और हर कोई इसकी इस सफलता को देखकर हैरान नजर आ रहा है। आलम ये है अब कि कमाई के मामले में हनुमान अंश ने अक्षय कुमार की बीते साल आई फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) को पछाड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- 30वें दिन Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर रच डाला इतिहास, डिवोशनल फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 30वें दिन हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है और अब इस मूवी का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 114 करोड़ के पार पहुंच गया है। जिसके तहत 2025 में रिलीज होने वाली अक्षय कुमार और अरशद वारसी की सफल फिल्म जॉली एलएलबी 3 से ज्यादा है। बता दें कि जॉली एलएलबी 3 ने 113 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

इस तरह से हनुमान अंश ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम हासिल कर ली है। जिस तरह से फिलहाल निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की ये फिल्म बंपर कलेक्शन करती दिख रही है, उसको देखते हुए ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि नीम करोली बाबा की ये बायोपिक कमाई के मामले में अन्य कई मूवीज को रिकॉर्ड को धराशायी करेगी।
11 सितंबर को विदेशों में भी होगी रिलीज
फिल्म हनुमान अंश के लिए सफलता की तो ये अभी शुरुआत है, क्योंकि 11 सितंबर को इस मूुवी वर्ल्डवाइड विदेशों में भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। जिसके बाद ग्लोबली मूवी की कमाई में और भी अधिक इजाफा नजर आ सकता है।
