Dhurandhar 2 को टक्कर देती है 16 एपिसोड की थ्रिलर सीरीज, Netflix पर मौजूद सच्ची बदले की कहानी देख खौल जाएगा खून
Netflix पर मौजूद 16 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी देख रोंगटे खड़े करने वाली है। ...और पढ़ें
-1782462605008_m.webp)
नेटफ्लिक्स पर मौजूद है यह 16 एपिसोड की सीरीज
HighLights
नेटफ्लिक्स पर मौजूद है यह 16 एपिसोड की सीरीज
'धुरंधर 2' जैसा थ्रिल है साइकोलॉजिकल थ्रिलर में
बदले की कहानी कर देगी रोंगटे खड़े
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इसमें कोई दो-राय नहीं कि 'धुरंधर 2' 2025 और 2026 की सबसे सफल फ्रैंचाइजी बनकर उभरी है। फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और पाकिस्तान से भारत के बदले की इस कहानी ने दर्शकों को थ्रिल महसूस कराने के साथ ही उनके दिलों में भी जगह बना ली है।
अगर बदले की इस कहानी ने आपके रोंगटे किए हैं और इस तरह की कहानियां आपको पसंद है तो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर आपको जरूर पसंद आएगी। हालांकि यह किसी देश के बीच बदले की कहानी नहीं है बल्कि एक आम स्कूल गर्ल की बदले की कहानी है।
यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही हिट हुई 8 एपिसोड की Crime Drama, टॉप रेटेड लिमिटेड सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट पर किया कब्जा
क्या है इस थ्रिलिंग सीरीज की कहानी?
16 एपिसोड की यह सीरीज दो हिस्सों में बांटा गया है, इसका पहला हिस्सा 2022 में और दूसरा हिस्सा 2023 में रिलीज हुआ था। यह एक रोमांचक बदले की कहानी है जिसके कुछ सीन एक सच्ची घटना पर आधारित है। जिसमें स्कूल के कुछ स्टूडेंट्सक का ग्रुप एक लड़की से लगभग 1 साल तक पैसे ऐंठे, उसे पीटा और कई चीजों से उनसे जलाकार गहरे घाव दिए।
-1782462719969.jpg)
इतना सब हो जाने के बाद भी वह लड़की हार नहीं मानती बल्कि बदला लेने की ठान लेती है। वह प्लान बनाती है और उसी स्कूल की टीचर बन जाती है और फिर यही से शुरू होती है असली कहानी। वह तुरंत बदला लेने के बजाय वह एक-एक करके सबको सब्र के साथ सजा देती है। हालांकि वह किस तरह उन सबसे बदला देती है? यह जानने के लिए आपको सीरीज देखनी होगी।
खबरें और भी
-1782462732191.jpg)
कौन सी है यह सीरीज?
यह सीरीज एक K-Drama है जो दो भागों में बनी है, इसका नाम है- 'द ग्लोरी' (The Glory)। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद किम यून-सूक द्वारा लिखी गई और आन गिल-हो द्वारा निर्देशित एक दक्षिण कोरियाई साइकोलॉजिकल थ्रिलर टेलीविजन सीरी है, जो बदले की कहानी पर आधारित है। इसकी मुख्य कास्ट में सॉन्ग ह्ये-क्यो, ली डो-ह्यून, लिम जी-योन, येओम ह्ये-रान, पार्क सुंग-हून और जंग सुंग-इल शामिल हैं।
-1782462741356.jpg)