विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gumraah Collection Day 7: 'भोला' के आगे 'गुमराह' की हालत टाइट, हफ्तेभर में छापे बस इतने नोट

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Fri, 14 Apr 2023 09:43 AM (IST)

Gumraah Collection Day 7 इस महीने की शुरुआत में आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म गुमराह बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

File Photo of Aditya Roy Kapoor from Gumraah
File Photo of Aditya Roy Kapoor from Gumraah

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉक्स ऑफिस पर पिछले दिनों कई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें बॉलीवुड से अजय देवगन की 'भोला' ऑडियंस को एंटरटेन कर रही है, तो वहीं 7 अप्रैल को आदित्य रॉय कपूर की 'गुमराह' ने भी थिएटर्स में दस्तक दी। हिंदी सिनेमा से आई इन दोनें ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर उतार चढ़ाव भरा रिस्पांस रहा है।

अजय देवगन की 'भोला' को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म हार मानने के मूड में नहीं है। इसलिए शुरुआत में धीमी गति से कमाई करने के बाद फिल्म अब रफ्तार पकड़ रही है। आइये जानते हैं कि 'भोला' के आगे 'गुमराह' ने कितनी कमाई कर ली।

'भोला' की शानदार कमाई

'भोला' साउथ की फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। 'कैथी' के नाम से फिल्म तमिल भाषा में बनी है, और उस जोन में मूवी ने बेहतरीन कमाई की थी। हालांकि, हिंदी भाषा में बनी यह रीमेक फिल्म शुरुआत में कुछ अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई, लेकिन बाद में इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। पहले हफ्ते फिल्म ने 52.97 करोड़ की कमाई की। इसके बाद दूसरे हफ्ते की शुरुआत से मूवी की कमाई में कुछ बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला।

'भोला' के आगे पस्त हुआ 'गुमराह'

अजय देवगन की फिल्म ने 14वें दिन 1.09 करोड़ की कमाई की। इससे पहले मंगलवार को 1.25 करोड़ मूवी ने अपने खाते में किए। वहीं, 15वें दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया। इस बीच सात अप्रैल को रिलीज हुई आदित्य रॉय कपूर की 'गुमराह' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। रिलीज के पांचवें दिन तक फिल्म ने महज 4.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

छह दिनों में फिल्म ने 5.35 करोड़ की कमाई कर डाली। वहीं, सातवें दिन तक आदित्य रॉय कपूर की इस फिल्म का कुल कलेक्शन 5.98 करोड़ तक आकर सिमट गया।

डबल रोल में हैं आदित्य रॉय कपूर

बता दें कि 'गुमराह' में आदित्य रॉय कपूर पहली बार डबल रोल में देखे जा सकते हैं। उनका एक कैरेक्टर विलेन का, तो दूसरा अच्छे लड़के का है। उनके अपोजिट मूवी में मृणाल ठाकुर को कास्ट किया गया है।