विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office Report: 'दसरा' ने बनाई मजबूत पकड़, 'भोला' को मिल रही आदित्य रॉय कपूर की 'गुमराह' से कड़ी टक्कर

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 09 Apr 2023 08:27 AM (IST)

Box Office Report सिनेमा लवर्स के लिए बीते 10 दिन काफी खास रहे। इन 10 दिनों में टिकट विंडो पर ...और पढ़ें

File Photo of Bholaa, Dasara and Gumraah Films
File Photo of Bholaa, Dasara and Gumraah Films

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉक्स ऑफिस पर बीते दिनों कई फिल्में आसपास रिलीज हुई हैं। इनमें 'भोला' और 'दसरा' के साथ ही हालिया रिलीज 'गुमराह' भी शामिल है। एक ओर भोला और दसरा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक प्रदर्शन कर रही हैं, तो वहीं आदित्य रॉय कपूर के अभिनय से सजी 'गुमराह' दर्शकों का मन मोह लेने में कितनी कामयाब रही है, यह देखना दिलचस्प बात होगी। आइये जानतें हैं इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में।

भोला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन के निर्देशन में बनी 'भोला' को मिला जुला रिस्पांस मिला है। टिकट विंडो पर अब तक इसने ठीकठाक मात्रा में दर्शक जुटाए हैं। 'भोला' के पहले तीन दिन की कमाई कुछ खास नहीं रही। हालांकि, इसके बाद से कमाई में इजाफा देखने को मिला। 9 दिनों तक इस मूवी ने 63.28 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। वहीं 10वें दिन फिल्म की कमाई 4.25 करोड़ रही है।

'दसरा' की बादशाहत कायम

साउथ सुपरस्टार नवीन बाबू घन्टा उर्फ नानी की पहली पैन इंडिया फिल्म 'दसरा' भी 30 मार्च को रिलीज हुई थी। यह फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत कायम किए हुए हैं। फिल्म ने पहले दिन 23.02 करोड़ का कलेक्शन किया था, दूसरे दिन 9.75 करोड़, तीसरे और चौथे दिन 13 करोड़ और पांचवें दिन चार करोड़ की कमाई की।

9वें दिन तक 'दसरा' ने 1.7 करोड़ की कमाई कर ली। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 10वें दिन 2.50 करोड़ कमाए हैं। इस लिहाज से मूवी का कुल कलेक्शन 73.30 करोड़ हो गया है।

'गुमराह' ने की इतनी कमाई

बॉलीवुड में साउथ फिल्मों का रीमेक बनना कोई नई बात नहीं है। इस लिस्ट में आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'गुमराह' भी शामिल हो गई है, जो तमिल फिल्म 'थडम' का रीमेक है। फिल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में लगी है। पहले दिन मूवी का कुल कलेक्शन 1.10 करोड़ के आसपास रहा। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया।