Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '2-3 रह गईं...' Kis Kisko Pyaar Karoon 3 के पोस्टर में नजर आए युजवेंद्र चहल, फैंस रह गए कन्फ्यूज

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 02:19 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक के बाद आरजे महावश संग रिश्ते को लेकर चर्चा में थे। इसके बाद खबर आई कि ...और पढ़ें

    AI से बनाया गया पोस्टर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    AI से बनाया गया पोस्टर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. किस किसको प्यार करूं में नजर आए थे कपिल शर्मा

    2. यूजर ने एआई की मदद से बनाई तस्वीर

    3. महावश से हुआ युजवेंद्र का ब्रेकअप?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पिछले साल धनश्री वर्मा संग अपने तलाक को लेकर चर्चा में थे। इसके बाद अफवाह आई कि क्रिकेटर आरजे महावश को डेट कर रहे हैं जिसकी वजह से इन्होंने अलग होने का फैसला किया। फिर खबर आई कि धनश्री और महावश भी अलग हो गए हैं और दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

    वहीं बीते दिनों चहल को बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाह आने लगी। हालांकि इस मामले में चहल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

    यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के बीच आई दरार! इंस्‍टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

    एआई से बनाई गई हैं तस्वीरें

    इन सबके बीच, कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 3' का एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसे एआई से किएट किया गया है। इसमें चहल के साथ धनाश्री वर्मा, आरजे महावश और शेफाली बग्गा भी नजर आ रहे हैं। ग्राफिक डिजाइनर विजय कुमार बारिया (vijaycreationn) ने इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इन एआई पोस्टरों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और वो इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by VijayKumar Baria (@vijaycreationn)

    चहल ने फोटो पर किया रिएक्ट

    वहीं चहल ने भी इन तस्वीरों पर रिएक्ट किया है। क्रिकेटर ने वायरल पोस्टर पर लिखा- 2-3 रह गईं एडमिन, अगली बार थोड़ी अच्छी रिसर्च करना।

    WhatsApp Image 2026-01-31 at 3.33.59 PM (1)

    खबरें और भी

    धनश्री वर्मा बीते दिनों अश्नीर ग्रोवर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आई थीं। उस दौरान कोरियोग्राफर ने अपनी शादी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। धनश्री ने कहा था कि युजवेंद्र शादी के पहले साल में ही उन्हें चीट करने लगे थे।

    यह भी पढ़ें- 'तुमने एक घटिया हरकत की और...', RJ Mahvash का सब्र हुआ खत्म; वीडियो में निकाली भड़ास