'तुमने एक घटिया हरकत की और...', RJ Mahvash का सब्र हुआ खत्म; वीडियो में निकाली भड़ास
RJ Mahvash ने इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को अनफॉलो कर दिया है। दोनों का काफी समय से नाम जोड़ा जा रहा था और अब उनके अलग होने की ख ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आरजे माहवश का वीडियो। फोटो क्रेटिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर और प्रोड्यूसर आरजे माहवश (RJ Mahvash) एक बार फिर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया। उन्होंने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। अब आरजे माहवश का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
युजवेंद्र चहल और आरजे माहवश का नाम जोड़ा जा रहा था। दोनों साथ में कई बार स्पॉट भी हुए थे। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से दोनों एक-दूसरे के साथ दिखाई नहीं दे रहे हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।
वायरल हुआ आरजे माहवश का वीडियो
अब युजवेंद्र चहल से अलग होने की खबरों और अनफॉलो किए जाने के बीच आरजे माहवश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चार दिन पहले माहवश ने एक क्लिप शेयर किया है जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, "2026 में, सब लोग सुन लो, हमसे ना हो पाएगा।"
दूसरे के बिहेवियर फिक्स नहीं करना चाहतीं माहवश
क्लिप में आरजे माहवश ने कहा, "2026 में फाइनली मेरा 'फिक्स इट' बिहेवियर सबके लिए मर चुका है। तुमने एक घटिया हरकत की और तुम मेरी जिंदगी से बाहर हुए। अब ना किसी के खराब पर्सनैलिटी पर वर्क करने की बॉडी में हिम्मत ही नहीं बची है। मेरे दिमाग का आखिरी वन पर्सेंट फंक्शनल हिस्सा बचा है, उसे मैं अब तुम्हें ठीक करने में नहीं लगा सकती। अपनी मेंटल हेल्थ भी मुझे ही देखनी है ना।"
खबरें और भी

एक गलती के चलते जिंदगी से किया बाहर!
आरजे माहवश ने कहा, "'अरे मुझसे गलती से हो गया, मेरा ऐसा मतलब नहीं था'। हां ठीक है, आगे से लेफ्ट। और मुझे जानना भी नहीं है कि तुमने ये क्यों किया। मैं तुम्हारे साथ किसी भी तरह का सच का सामना और कौन बनेगा करोड़पति नहीं खेल पाऊंगी अब। मैं अभी भी चाहती हूं कि तुम्हारे टेबल पर खाना हो, तुम मेरे टेबल पर नहीं बैठ रहे हो। बाउंड्रीज बेबी!"
यह भी पढ़ें- माहवश से ब्रेकअप रूमर्स के बीच Bigg Boss फेम एक्ट्रेस संग स्पॉट हुए युजवेंद्र, लोग बोले- 'बहुत जल्दी मूव...'
आरजे माहवश ने गलती को बताया इंटेंशनल
आरजे माहवश ने आगे कहा, "एक तो गलती से कुछ नहीं होता है। सब इंटेंशनल होता है। तुम्हारा दिमाग कुछ करने से पहले प्रॉपर डिसीजन लेता है।" माहवश ने बताया कि आपका दिमाग 10 सेकंड में कोई भी डिसीजन ले लेती है। उन्होंने कहा, "तो गलती या झटके से तो कुछ नहीं होता है। क्योंकि 10 सेकंड में अपना पूरा दिमाग सोचने समझने की क्षमता रखता है। अगर नॉर्मल दिमाग है तो बाकी तुम अपना वाला चेक कराओ।"
View this post on Instagram
माहवश ने यह भी कहा, "और मेरे अंदर लड़ने की भी क्षमता नहीं है। मैं तुमसे गुस्सा भी नहीं हूं दोस्त। मेरी उम्र हो रही है, मेरे पास इन सबके लिए दिमाग लगाने का। तुम अपना चालाक दिमाग लगाकर बढ़ो आगे और मैं तुम्हारी पर्सनैलिटी डिसऑर्डर ठीक नहीं कर पाऊंगी। अरे मैं तो खुद टॉक्सिक हूं। तुम्हारा कैसे ठीक करूं। मेरी थेरेपी के पैसे तुम लोग नहीं दोगे ना। तो मैं खुद पहले नॉर्मल हो जाऊं, फिर तुम्हें करूंगी। अगर तुम खुद को फिक्स नहीं कर सकते हो, सॉरी मैं तुम्हें फिक्स नहीं कर सकती हूं।"
यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के बीच आई दरार! इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो