Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Toxic में इंटीमेट सीन्स के लिए Kiara Advani को मिली ट्रोलिंग पर भड़के यश, कहा- 'इसकी परवाह नहीं...'

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:14 AM (IST)

    टॉक्सिक (Toxic) में इंटीमेट सीन्स के लिए कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी। अब यश ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

    कियारा आडवाणी के सपोर्ट में बोले यश। फोटो क्रेडिट- एक्स

    कियारा आडवाणी के सपोर्ट में बोले यश। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के बोल्ड सीन्स पर खूब बवाल मचा था। 'तबाही' गाने में यश के साथ इंटीमेट सीन्स के लिए कियारा को ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी। अब एक्टर ने इस बारे में बात की है।

    टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यश ने इंटीमेट सीन्स को लेकर मिल रही ट्रोलिंग पर रिएक्शन दिया और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को सपोर्ट किया है। 

    कियारा के सपोर्ट में बोले यश

    बेंगलौर में आयोजित ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यश ने कियारा आडवाणी को मिल रही ट्रोलिंग को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा-

    एक एक्टर के तौर पर आपको किन मुश्किलों से गुजरना पड़ता है, इसकी परवाह नहीं करनी चाहिए। आप जिस चीज में यकीन रखते हैं, वही करें। लोग उसे सेलिब्रेट करेंगे और उसकी तारीफ करेंगे। बस बात इतनी है कि हम अपने समय से थोड़ा आगे चल रहे हैं।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Rohini Ramnathan (@rotalks)

    टॉक्सिक को लेकर लग रहा था ये डर

    सिर्फ ट्रोलिंग ही नहीं, बल्कि यश ने कियारा की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि शुरू में उन्हें डर था कि ज्यादा स्टार्स के चलते कोई मुश्किल न आ जाए, लेकिन सब सही से हो गया। उन्होंने कहा-

    आपने इसमें जो रोल निभाया है, उसकी एक झलक ही ट्रेलर में दिखी है। आप सच में बहुत डेडिकेटेड हैं। मैंने आपको इतनी मेहनत करते देखा है। शुरुआत में हम सबको लगा था कि जब इतने सारे एक्टर्स एक साथ आएंगे, तो शायद कोई दिक्कत हो सकती है या कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन शुरुआत से ही कियारा बहुत डाउन-टू-अर्थ रहीं। उन्होंने खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया।

    टॉक्सिक की स्टार कास्ट

    गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में कियारा, यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय, तारा सुतारिया और संजीदा शेख अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में यश का डबल रोल देखने को मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Toxic में 'बदमाश बहन' बनीं Nayanthara ने पहले ठुकरा दी थी यश की फिल्म, जल्दबाजी में शूट किए सीन्स

    यह भी पढ़ें- केजीएफ से आगे...Dhurandhar 2 और एनिमल से दमदार, Toxic से कैसे आंधी लेकर आए यश; ये हैं 5 वजह

    खबरें और भी