Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं फोकस नहीं कर पा रही...' Dhurandhar 2 देखने के बाद कैसा था Yami Gautam का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने सुनाया रिव्यू

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 09:54 PM (IST)

    यामी गौतम ने पति आदित्य धर की आगामी फिल्म 'धुरंधर 2' पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे 'बेहद असाधारण' बताया और कहा कि फिल्म देखकर वे बहुत भावुक ...और पढ़ें

    यामी गौतम के साथ उनके पति आदित्य धर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    यामी गौतम के साथ उनके पति आदित्य धर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) को आखिरी बार साल 2025 में आई फिल्म 'हक' में देखा गया था। इस मूवी में उनके साथ इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए थे और फिल्म तीन तलाक के मुद्दे पर आधारित थी।

    थिएटर में रिलीज के समय मूवी को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन हक जब ओटीटी पर रिलीज हुई तो सोशल मीडिया पर यामी की तारीफ की तो मानों बाढ़ ही आ गई। करण जौहर से लेकर आलिया भट्ट और फराह खान जैसे सेलेब्स जो अक्सर उनकी तारीफ करने से बचते थे यामी की तारीफ के पुल बांधते नजर आए।

    यह भी पढ़ें- पैन इंडिया साउथ फिल्मों को तबाह कर देगी Dhurandhar 2, राम गोपाल वर्मा ने किया चौंकाने वाला दावा

    19 मार्च को रिलीज होगी धुरंधर

    वहीं इन सबके बीच उनके पति आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' का भी काफी चर्चा है। मूवी 19 मार्च को रिलीज होने वाली है लेकिन यामी ने फिल्म देखने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दे दी है। एक्ट्रेस ने आदित्य धर के डायरेक्शन की जमकर तारीफ की।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

    यामी ने धुरंधर 2 देखकर क्या कहा?

    न्यूज18 से बात करते हुए, यामी से अप्रत्यक्ष रूप से पूछा गया कि क्या उनकी कोई फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है, जिसका इशारा धुरंधर 2 की ओर था। इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए यामी हंस पड़ीं और कहा कि धुरंधर के बारे में कोई भी जानकारी केवल उनके पति ही दे सकते हैं। धुरंधर 2 के बारे में आगे बात करते हुए, अभिनेत्री ने इसे 'बेहद असाधारण' बताया और खुलासा किया कि इसे देखने के बाद वह 'बहुत भावुक' हो गई थीं।

    यामी ने बताया कि उन्हें उस दिन फ्लाइट पकड़नी थी और वह आदित्य से तुरंत कुछ नहीं कह सकी, लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि वो किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही हैं।

    खबरें और भी

    Yami (11)

    आदित्य से कुछ बोल नहीं पाईं यामी

    अभिनेत्री ने आगे कहा, "मुझे स्क्रिप्ट पढ़नी थी, लेकिन मैं पढ़ नहीं पाई, मुझे कुछ देखना था, लेकिन मैं देख नहीं पाई। मैं बस बाहर खूबसूरत सूर्यास्त देख रही थी और सोच रही थी कि जब फ्लाइट लैंड करेगी तो मैं आदित्य को क्या बताऊंगी। मैं फिल्म को लेकर अपनी भावनाओं और अपने अनुभव को सही ठहराना चाहती थी। आदित्य अपने दर्शकों और देश से प्यार करते हैं और उन्होंने इस फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत की है। धुरंधर 2 एक ऐसा अनुभव होगा जिसे दर्शक कभी नहीं भूलेंगे।"

    इससे पहले रिलीज हुई धुरंधर पार्ट 1 ने भी कमाई के नए झंड़े गाड़े। रिलीज के महज तीन हफ्तों के भीतर ही इसने दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली थी।

    यह भी पढ़ें- 'ये कैसी प्रोपेगेंडा फिल्म...', Dhurandhar देखकर बोले Shatrughan Sinha; फिल्म को लेकर कहा कुछ ऐसा