'ये कैसी प्रोपेगेंडा फिल्म...', Dhurandhar देखकर बोले Shatrughan Sinha; फिल्म को लेकर कहा कुछ ऐसा
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं, तो वहीं कई लोग ऐसे हैं, जिन् ...और पढ़ें

रणवीर सिंह की धुरंधर के दीवाने हुए शत्रुघ्न सिन्हा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 में आई धुरंधर हिंदी सिनेमा में वो कहानी लिखकर गई जो कई बड़ी फिल्में नहीं लिख पाती हैं। धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा और कमाई 1300 करोड़ के पार गई। हालांकि कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने धुरंधर को पसंद नहीं किया, लेकिन ज्यादातर लोगों ने फिल्म की तारीफ ही की है और अब इस लिस्ट में नाम जुड़ा है शत्रुघ्न सिन्हा का।
धुरंधर को लेकर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?
हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने फिल्म धुरंधर की खूब तारीफ की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर फिल्म की तारीफ की और साथ ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को भी जमकर सहारा।
उन्होंने लिखा कि, वाह! अभी सबसे चर्चित फिल्म 'धुरंधर' देखी, जो वाकई में एक मास्टरपीस है। कैसी 'प्रोपोगेंडा' फिल्म??? फिल्म तो फिल्म होती है। यह एक शानदार फिल्म है, जो आपको बांधकर रखती है, दिलचस्प है और मनोरंजन से पूरी तरह भरपूर है, जिसे पूरी ईमानदारी के साथ बनाया गया है। इसके साथ ही, बैंकॉक (थाईलैंड) में जो सेट बनाए गए हैं, उनमें पाकिस्तान को बहुत ही सुंदर और वास्तविक तरीके से दिखाया गया है।
Wow! Just happened to see the most talked about film an absolute masterpiece
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) February 25, 2026
'Dhurandhar'. What 'propaganda' film??? A film is a film is a film. It's a great film, gripping interesting & full of entertainment, made with sincerity. The sets too have been created beautifully in…
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के 'बड़े साहब' की तलाश हो गई पूरी, ये एक्टर पर्दे पर फिर से बनेगा खलनायक?
रणवीर-अक्षय के मुरीद हुए दिग्गज एक्टर
वह यही नहीं रुके, उन्होंने इसके अलावा आदित्य धर (Aditya Dhar) से लेकर रणवीर सिंह और संजय दत्त को भी खूब सराहा है। उन्होंने आगे लिखा है कि,
ये फिल्म तकनीकी रूप से शानदार है और इसकी एडिटिंग बेहतरीन है। सिनेमैटोग्राफर ने जो लाजवाब काम किया है, वह वाकई तारीफ के काबिल है। इस फिल्म को एक विजुअल डिलाइट बनाने वाली पूरी प्रतिभाशाली कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई। फिल्म में हर कलाकार ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। इकलौते और लाजवाब रणवीर सिंह, स्वर्गीय सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त अपने किरदार में पूरी तरह फिट बैठते हैं और उन्होंने शानदार काम किया है। रणवीर वाकई कमाल हैं। हमारे प्रिय और महान विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने भी एक असाधारण भूमिका निभाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके बेमिसाल अभिनय ने दिल पर एक गहरी छाप छोड़ी है। आदित्य धर का निर्देशन एकदम सटीक है और यूट्यूब के जरिए फिल्म की मार्केटिंग भी बिल्कुल सही तरीके से की गई है, जो इसे और खास बनाती है। सोने पर सुहागा तो निश्चित रूप से हमारे प्रिय मित्र राकेश बेदी हैं, जिन्होंने एक अद्भुत और शानदार भूमिका निभाकर हमारा दिल जीत लिया है।
इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म के संगीत और कोरियोग्राफी की भी जमकर तारीफ की है। खास तौर पर वो 'शरारत' और 'इश्क़ जलाकर और कारवां' जैसे गानों के कसीदे पढ़ते दिखे। सौम्या टंडन की भी उन्होंने यहां तारीफ की। उन्होंने धुरंधर को सिनेमा के लिए रोल मॉडल बताया।
आपको बता दें कि धुरंधर के बाद अब जल्द ही धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) रिलीज होने जा रही है। फिल्म के अगले पार्ट को धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) के नाम से रिलीज होगा। फिल्म 19 मार्च को कई भाषाओं में रिलीज हो रही है।