'मुझे मेरी कौम के बारे में मत बताओ...', Javed Akhtar का फूटा गुस्सा, निकाली यूजर की हेकड़ी
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था। इस पर स्क्रीनप्ले राइटर ने भी यूजर की क्लास लगाई है।

जावेद अख्तर ने ट्रोल्स का मुंह किया बंद। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गीतकार और स्क्रीनप्ले राइटर जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर सामाजिक से लेकर राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। इस बीच उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को लेकर एक पोस्ट शेयर किया जिस पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
दरअसल, जावेद अख्तर ने एक्स हैंडल पर डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसते हुए लिखा, "ट्रंप जो हर दिन झूठ बोलने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अपने झूठों की कभी न खत्म होने वाली लिस्ट में एक और झूठ जोड़ दिया है। उनका कहना है कि मेलोनी (इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी) ने उनसे फोटो खिंचवाने के लिए 'मिन्नत' की थी।"
मेलोनी के सपोर्ट में बोले जावेद
जावेद अख्तर ने आगे कहा था, "सबसे पहले तो इटली जैसे महान देश की प्रधानमंत्री जिसने ट्रंप के देश को संस्कृति, कला, आर्किटेक्चर और बेहतरीन सिनेमा के बारे में इतना कुछ सिखाया है, एक ऐसी महिला जो आत्मविश्वास से भरी, हाई-प्रोफाइल, लोकप्रिय और सशक्त है, वह दुनिया के सबसे अलोकप्रिय व्यक्ति के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मिन्नत क्यों करेगी? सिर्फ बहस के लिए मान लें कि ऐसा सच में हुआ था, तो सोचिए कि किस तरह का सस्ता, अभद्र और असभ्य व्यक्ति प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा दावा करेगा।"
यह भी पढ़ें- बंगाल सरकारों का नहीं, इतिहास का है: जावेद अख्तर बोले- 'साहित्य है बंगाल की असली पहचान'
जावेद अख्तर हुए ट्रोल
इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करके उन्हें ट्रोल कर दिया। यूजर ने लिखा, "सर आपकी कौम के भी झूठ के लिए एक शेर है मेरे पास, 'जानते हैं हम जन्नत के हूरों की हकीकत, दिल के बहलाने के लिए ये ख्याल भी अच्छा है।'"
If your small petty and underdeveloped mind could grasp
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) June 20, 2026
A well known fact that I am an Athiest (may be your not familiar with is word it means one who doesn’t believe in any religion, ) so don’t tell me about my qaum , my Qaum are all Indians . Including you .
ट्रोल को दिया करारा जवाब
यूजर के इस पोस्ट पर जावेद अख्तर ने गु्स्सा निकालते हुए करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "यह हर कोई जानता है कि मैं एक नास्तिक हूं (हो सकता है कि आप इस शब्द से परिचित न हों, इसका अर्थ है वह जो किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करता), इसलिए मुझे मेरी कौम के बारे में न बताएं, मेरी कौम सभी भारतीय हैं। आप भी इसमें शामिल हैं।"
यह भी पढ़ें- Dhurandhar को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने पर Javed Akhtar ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हर फिल्ममेकर का काम...'
