विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं Nana Patekar की पत्नी? 35 साल पहले बिना तलाक लिए हुए अलग, 2 साल की उम्र में बड़े बेटे की हुई थी मौत

Published: Thu, 08 Oct 2026 06:02 PM (IST)

दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) की पत्नी कौन थीं और दोनों क्यों अलग हो गए थे, जानिए उनके बारे में...

पत्नी से अलग हो गए थे नाना पाटेकर!

पत्नी से अलग हो गए थे नाना पाटेकर!

HighLights

  1. छावा में काम कर चुकी हैं नाना पाटेकर की पत्नी

  2. परिवार के लिए नाना की पत्नी ने लिया था ब्रेक

  3. बेटे की मौत से टूट गए थे नाना पाटेकर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'वेलकम' के 'उदय शेट्टी' उर्फ नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट से 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। गोवा में उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेता के निधन से उनके परिवार को गहरा झटका लगा है। 

नाना पाटेकर उन चुनिंदा सितारों में से एक थे, जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करते थे, खासकर मैरिड लाइफ के बारे में। बहुत कम लोग अभिनेता की पत्नी के बारे में जानते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं?

नाना पाटेकर की पत्नी भी हैं एक्ट्रेस

नाना पाटेकर की पत्नी का नाम नीलाकांति पाटेकर (Neelakanti Patekar) है। नीलाकांति के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन वह मराठी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं जिन्हें महाराष्ट्र स्टेट गवर्नमेंट से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

थिएटर से शुरू हुआ था इश्क

नीलाकांति एक्टिंग करने से पहले बैंक में काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने थिएटर शुरू किया और बस यहीं उनकी मुलाकात नाना से हुई। थिएटर में प्ले के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर प्यार और काफी समय की डेटिंग के बाद कपल ने 1978 में शादी कर ली।

बड़े बेटे के निधन से टूट गए थे एक्टर

नाना पाटेकर और नीलाकांति के दो बच्चे हुए। उनकी जिंदगी खुशहाल चल रही थी कि तभी उन्होंने अपने बड़े बेटे दुर्वासा को खो दिया। महज ढाई साल की उम्र में उनके बड़े बेटे का बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके दूसरे बेटे मल्हार हैं। बड़े बेटे के निधन से नाना पाटेकर टूट गए थे। 

Nana Patekar family

Nana Patekar with wife Neelakanti and son Malhar- Facebook

पत्नी ने छावा से किया था कमबैक

फैमिली के चलते नीलाकांति ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। हालांकि, 2025 में उन्होंने विक्की कौशल की हिस्टोरिकल ड्रामा छावा (Chhaava) से बॉलीवुड में कमबैक किया था।

35 साल से नाना से अलग रह रही थीं नीलाकांति

नाना पाटेकर और नीलाकांति पाटेकर भले ही अपनी मैरिड लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन ऐसी चर्चा है कि कपल 35 साल पहले ही अलग हो गया था। नाना और नीलाकांति ने भले ही ऑफिशियली तलाक नहीं लिया था, लेकिन दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला किया था। हालांकि, अलग होने के बावजूद दोनों के बीच बॉन्ड अच्छा था।

यह भी पढ़ें- 'मां की कसम खा...', वेलकम की कहानी सुनने से 'उदय शेट्टी' ने किया था इनकार, बाद में डायरेक्टर को लगा लिया गले

यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर के निधन के बाद Salman Khan ने लिया बड़ा फैसला, कैंसिल कर दिया ग्रैंड इवेंट