विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मां की कसम खा...', वेलकम की कहानी सुनने से 'उदय शेट्टी' ने किया था इनकार, बाद में डायरेक्टर को लगा लिया गले

Published: Thu, 08 Oct 2026 04:24 PM (IST)

नाना पाटेकर ने अपनी कल्ट फिल्म वेलकम (Welcome) की स्क्रिप्ट सुनने से इनकार कर दिया था। अनीस बज्मी ने इसका खुलासा किया था।

वेलकम की कहानी नहीं सुनना चाहते थे नाना पाटेकर

वेलकम की कहानी नहीं सुनना चाहते थे नाना पाटेकर

HighLights

  1. वेलकम की स्क्रिप्ट सुनने से किया था इनकार

  2. मशहूर हो गया था नाना का उदय शेट्टी रोल

  3. नाना पाटेकर ने डायरेक्टर को लगा लिया था गले

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने 8 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। गोवा में कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हुआ। अभिनेता आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह हमेशा 'उदय शेट्टी' (Welcome Uday Shetty) किरदार के जरिए हमेशा फैंस के दिलों में बसे रहेंगे।

यूं तो नाना पाटेकर ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में कीं, लेकिन उनका सबसे यादगार किरदार 'उदय शेट्टी' का है। उन्होंने वेलकम (Welcome) फिल्म में यह किरदार निभाया था। उनके इस किरदार ने ऑडियंस को खूब हंसाया। जिस तरह से नाना पाटेकर ने यह रोल निभाया, वो आइकॉनिक बन गया।

नहीं सुनना चाहते थे फिल्म की स्क्रिप्ट

मगर क्या आपको पता है कि जब इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाने अनीस बज्मी (Anees Bazmee) नाना पाटेकर के पास गए थे, तब उन्होंने इसे सुनने से साफ-साफ इनकार कर किया था। फिल्म के डायरेक्टर अनीस ने खुद कपिल शर्मा शो में इससे जुड़ा किस्सा शेयर किया था। अनीस ने बताया था- 

मैंने उन्हें कॉल किया और उनसे कहा कि मैं आपसे मिलना चाहता हूं। उन्होंने कहा, 'काई को? (क्यों)'। मैंने कहा कि मुझे आपको एक फिल्म नरेट करनी है। मैं कहानी नहीं सुनना चाहता, तुम अपनी मां की कसम खाकर कहो कि यह फिल्म मेरे लिए सही है और मुझे यह करनी चाहिए।

हालांकि, रिक्वेस्ट करने के बाद आखिरकार नाना पाटेकर ने फिल्म की कहानी सुनी।

Nana Patekar Welcome

कहानी सुनते ही डायरेक्टर को लगाय था गले

अनीस बज्मी ने आगे खुलासा किया था कि नाना पाटेकर का कहानी सुनने के बाद कैसा रिएक्शन था। उन्होंने बताया था, "मैं कच्ची मिट्टी है, तेरे सेट पर आएगा, जिस रूप में ढालना है ढाल लेना।" उन्हें कहानी इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने डायरेक्टर को गले लगा लिया था।

2007 में आई वेलकम आज कल्ट क्लासिक फिल्मों में एक है। अनिल कपूर, अक्षय कुमार, फिरोज खान और कटरीना कैफ से सजी फिल्म में नाना पाटेकर ने उदय शेट्टी का आइकॉनिक किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Death Live Updates: गोवा के GMC में कुछ समय के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर, लोग करेंगे अंतिम दर्शन

यह भी पढ़ें- 33 साल पहले आया Nana Patekar का सबसे आइकॉनिक गाना, आज भी 'यारी' के लिए गुनगुनाते हैं जिगरी यार