विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले रीना, फिर किरण... अब कौन हैं Aamir Khan की होने वाली तीसरी पत्नी Gauri Spratt? तलाकशुदा हैं गर्लफ्रेंड

Published: Thu, 04 Jun 2026 05:03 PM (GMT+05:30)

आमिर खान (Aamir Khan) तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) कौन हैं और क्या करती हैं, जानिए उनके बारे में...

आमिर खान की तीसरी पत्नी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

आमिर खान की तीसरी पत्नी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने पिछले साल ही गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। एक साल की डेटिंग के बाद अभिनेता अब शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

आमिर खान ने अपनी जिंदगी में दो बार शादी की थी और दोनों ही पत्नियों से उनका तलाक हो चुका है। हालांकि, तलाक के बाद भी आमिर का अपनी दोनों पूर्व पत्नियों किरण राव और रीना दत्त से अच्छा बॉन्ड है। अब आमिर की तीसरी शादी को लेकर चर्चा हो रही है। 

गौरी स्प्रैट, आमिर की तीसरी बीवी बनने जा रही हैं। गौरी कौन हैं? वह क्या करती हैं? वह आमिर से कैसे मिली? इस आर्टिकल में जानिए सारी डिटेल्स...

कौन हैं आमिर खान की गर्लफ्रेंड?

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ 2025 में अपने जन्मदिन के दिन अपना रिश्ता कन्फर्म किया था। गौरी, बैंगलोर की रहने वाली हैं। वह फैशन, ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह बैंगलोर में सैलून चेन के साथ भी काम कर चुकी हैं। पिछले कुछ समय से वह आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी के लिए काम कर रही हैं। 

Aamir Khan Gauri Spratt

गौरी स्प्रैट की पहली शादी

गौरी स्प्रैट तलाकशुदा हैं। उनकी पहली शादी किससे हुई, कौन हैं? इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, उनकी पहली शादी टूट चुकी है। उनका एक बेटा है जिसका नाम क्विन है।

कैसे हुई आमिर खान से मुलाकात?

आमिर ने एक बार रिवील किया था कि वह गौरी स्प्रैट को पिछले 25 साल से जानते हैं। उनकी मुलाकात 25 साल पहले हुई थी, फिर उनका कनेक्शन टूट गया। दोनों दोबारा आमिर की कजिन नुजहत खान की वजह से मिले और फिर धीरे-धीरे उनके बीच रिश्ता गहरा हो गया। अभिनेता ने कहा था कि उन्हें गौरी के साथ ठहराव महसूस होता है। 

गौरी में मिलता है आमिर को सुकून

आमिर खान ने बताया था कि गौरी के साथ उन्हें कैसा महसूस होता है। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा था, "मैं किसी ऐसे इंसान की तलाश में था जिसके साथ मैं शांत रह सकूं, जो मुझे सुकून दे। और फिर मुझे वह मिल गईं। मैंने उन्हें यह समझाने की कोशिश की है कि आगे हालात कैसे होंगे। मैंने उन्हें इसके लिए कुछ हद तक तैयार भी किया है। उन्हें इसकी आदत नहीं हैलेकिन हमें उम्मीद है कि आप लोग हमारे साथ नरमी बरतेंगे।"

यह भी पढ़ें- 60 साल के Aamir Khan ने कर ली तीसरी शादी? 2 बीवियों से तलाक के बाद गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहे एक्टर

aamir khan third wife

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की कब होगी शादी?

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी 5 जुलाई को अभिनेता के घर पर ही होगी। इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य के शामिल होने की चर्चा है। फिलहाल, ऑफिशियल अपडेट आना बाकी है।

यह भी पढ़ें- 61 साल के आमिर GF गौरी की वजह से हुए 'मुकम्मल', दो बीवियों से हुआ तलाक; बताया क्यों नहीं चली पहली दो शादियां?