विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीसरी बार शादी करने के लिए तैयार Aamir Khan? गौरी स्प्रैट को इस दिन बनाएंगे अपना हमसफर

Published: Wed, 03 Jun 2026 04:15 PM (IST)

आमिर खान अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की तैयारी में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शादी एक निजी समारोह होगी जिसमें परिवार के कुछ सदस्य ही मौजूद रहेंगे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान (Aamir Khan) और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) अपने रिलेशनशिप को दूसरे लेवल पर ले जाने की तैयारी में हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान और गौरी शादी करने वाले हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आमिर खान और गौरी कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने गौरी को मीडिया से इंट्रोड्यूस करवाया था।

यह भी पढ़ें- चीन की MMA फाइटर हैं Aamir Khan की दीवानी, मांग ली परफेक्शनिस्ट से ऐसी चीज; क्या एक्टर पूरी कर पाएंगे चाहत?

किस दिन है आमिर खान की शादी? 

शादी बहुत ही सिंपल तरीके से घर पर ही एक प्राइवेट सेरेमनी के तौर पर रखी जाएगी। एक्टर का लैविश वेडिंग करने का कोई प्लान नहीं है। शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। हॉटरफ्लाई की जानकारी के अनुसार शादी एकदम इंटीमेट होगी। शादी की डेट 5 जुलाई बताई जा रही है।

Aamir (34)

पिछले दिनों अपने एक इंटरव्यू में आमिर ने अपने और गौरी के रिश्ते पर बात की थी। आमिर ने कहा था- “गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बेहद गंभीर हैं और हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है। हम पार्टनर्स हैं। हम साथ हैं। शादी की बात करें तो, दिल से तो मैं उससे पहले ही शादी कर चुका हूं। इसलिए, हम इसे औपचारिक रूप देंगे या नहीं, यह मैं समय के साथ तय करूंगा।”

Aamir (33)

गौरी स्प्रैट से 14 साल बड़े हैं आमिर

बता दें कि आमिर खान 60 साल के हैं जबकि गौरी की उम्र 46 साल है। दोनों के बीच 14 साल का ऐज गैप है। दोनों को अक्सर कई इवेंट्स में साथ में देखा जाता है। गौरी से पहले आमिर खान की शादी किरण राव के साथ हुई थी। दोनों ने साल 2005 में शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा आजाद है। शादी के 16 साल बाद आमिर खान ने पत्नी किरण से 2021 में तलाक ले लिया था। किरण और आमिर अभी भी अच्छे दोस्त हैं।

आमिर की इससे पहले रीना दत्ता से 1986 में शादी हुई थी। साल 2002 में दोनों अलग हो गए। इस शादी से उन्हें दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं।

यह भी पढ़ें- 26 साल पुराना भजन, चार मुस्लिम कलाकारों ने किया तैयार; आज भी लोगों की 'रिंगटोन' में बजता है यह गाना