विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शशि कपूर की सुहागरात से पहले पत्नी को कमरे में बैठे मिले दो अजनबी, ससुराल में विदेशी बहू संग हुआ था ऐसा!

Updated: Tue, 30 Dec 2025 04:05 PM (IST)

शशि कपूर (Shashi Kapoor) को सबसे हैंडसम एक्टर्स में एक माना जाता था। उनके स्टाइल और उनके लुक्स की लड़कियां दीवानी थीं। यही वजह थी कि उन पर जेनिफर कैंड ...और पढ़ें

शादी की पहली रात शशि कपूर की पत्नी संग हुआ ऐसा

शादी की पहली रात शशि कपूर की पत्नी संग हुआ ऐसा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में शशि कपूर (Shashi Kapoor) को सबसे हैंडसम एक्टर्स में एक माना जाता था। उनके स्टाइल और उनके लुक्स की लड़कियां दीवानी थीं। यही वजह थी कि उन पर जेनिफर कैंडल का दिल आया था। इसके बाद दोनों की प्रेमकहानी शादी की मंजिल तक भी पहुंची थी। यूं तो शशि कपूर के बारे में कई किस्से-कहानियां हैं, लेकिन हाल ही में दिवंगत एक्टर शशि कपूर के बेटे ने उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया है। क्या कहा है कुणाल कपूर ने, आइए आपको बताते हैं...

कमरे में दो लोगों देख डर गईं थीं जेनिफर केंडल

दरअसल हाल ही में कुणाल कपूर (Kunal Kapoor) ने पूजा भट्ट के साथ एक बातचीत में कई किस्से साझा किए हैं। कुणाल ने बताया कि कैसे विभाजन के बाद उनके दादाजी पृथ्वीराज कपूर ने अपने घर के दरवाजे शरणार्थियों के लिए खोल दिए थे, तो उस वक्त कोई भी उनके घर में आकर रह लेता था।

यह भी पढ़ें- मीडिया को देखते ही Rekha ने चूमा अमिताभ बच्चन के नाती का पोस्टर, यूजर्स बोले- अब ये टू मच है

Shahshi

कोई कमरे में सो रहा था, तो कई गैलरी में तो कोई कहीं और। इसी को लेकर कुणाल ने बताया कि, एक बार उनकी जेनफिर केंडल शादी के ठीक बाद जब घर आईं तो अपने कमरे में जैसे ही वो पहुंचीं तो दो अजनबी उनके कमरे में बैठे थे। ये देखकर वो चौंक गई थीं और ये शादी के ठीक बाद सुहागरात से पहले हुआ था। कुणाल ने बताया कि,

''मेरे दादाजी ने घर को एक हॉस्टल की तरह बना दिया था। वो इतने उदार दिल थे कि घर में कोई भी आकर रह सकता था। घर में मेरे पिता का एक अलग कमरा था और उनकी सुहागरात के वक्त मां ये देख हैरान रह गई थीं क्योंकि उनके बेडरूम में दो अनजान लोग बैठे हुए हैं और वो दोनों बैठकर कॉफी पी रहे थे और बातें कर रहे थे। मेरी मां को ये अजीब लगा। हालांकि ये घरवालों के लिए बहुत आम था। तब कोई भी कहीं भी सो सकता था और बैठ सकता था। कोई छत पर सोता तो कोई गलियारों में सोता।''

shashi kendal

कब हुई थी शशि-जेनिफर की शादी?

आपको बता दें कि, जेनिफर केंडल और शशि कपूर शुरूआती दौर में पृथ्वी थिएटर में काम किया करते थे। यहीं पर दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद जुलाई 1958 में दोनों ने शादी कर ली।

Kunal 1

शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हुए। लेकिन साल 1982 में शशि की जिंदगी में तूफान आया जब उनकी पत्नी जेनिफर को कोलन कैंसर हुआ। इसके ठीक 2 साल बाद जेनिफर का साल 1984 में कैंसर से निधन हो गया। इसके बाद शशि कपूर डिप्रेशन में चले गए थे और फिर उन्होंने कोई दोबारा शादी नहीं की।

यह भी पढ़ें- शाकाहारी लोगों पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे रणबीर कपूर के चाचा, नेटिजंस ने लगाई क्लास