विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाकाहारी लोगों पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे रणबीर कपूर के चाचा, नेटिजंस ने लगाई क्लास

Updated: Tue, 30 Dec 2025 01:59 PM (IST)

रणबीर कपूर चाचा कुणाल कपूर का नाम इन दिनों विवादों में गया है। जिसकी वजह से शाकाहारी लोगों पर उनका विवादित बयान है। आइए जानते हैं कि कुणाल ने क्या कहा है।

रणबीर कपूर के चाचा कुणाल कपूर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

रणबीर कपूर के चाचा कुणाल कपूर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. रणबीर कपूर के चाचा ने दिया विवादित बयान

  2. शाकाहारी लोगों को लेकर क्या बोले कुणाल कपूर

  3. सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं कुणाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सेलेब्स आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। कई बार देखा गया है कि उनके बयानों को लेकर भी काफी बखेड़ा खड़ा होता है। इस मामले में फिलहाल नया नाम अभिनेता रणबीर कपूर के चाचा कुणाल कपूर का नाम शामिल हो रहा है।

हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान कुणाल ने शाकाहारी लोगों पर विवादित टिप्पणी की है, जिसको लेकर बवाल मच गया है और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं अपने बयान में कुणाल ने क्या बोला है। 

कुणाल कपूर का विवादित बयान

कपूर खानदान सिनेमा जगत का सबसे चर्चित परिवार है। फैमिली के स्टार किड्स हो या फिर अन्य सदस्य आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस बीच अब कुणाल कपूर एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में कुणाल ने अभिनेत्री पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में शाकाहारी लोगों को लेकर कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दिया है, जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल कुणाल ने अपने बयान में कहा है-

kunal kapoor

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor की एनिमल का जलवा, दो साल अब अब इस देश में होगी रिलीज

''शाकाहारी लोगों रेसिस्ट होते हैं, वे भेदभाव करते हैं। अगर आप मेरे घर आएंगे तो आपको मेरे खाने के टेबल पर वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों का तरह का खाना मिलेगा। लेकिन वहीं अगर मैं किसी शाकाहारी शख्स के घर खाने के लिए जाऊं तो वहां मांसाहारी खाना उपलब्ध नहीं रहेगा। लेकिन मैं अपने घर में इस बात का ख्याल रखता हूं। जिसकी नॉन वेज खाना है, उसे वह मिलेगा और जिसको वेज खाना है, तो उसके लिए वैसा प्रबंध रहेगा।'' 

kunalkapoor (1)

हालांकि, इस बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर कुणाल कपूर की जमकर फजीहत हो रही है। नेटिजंस कुणाल की आलोचना कर रहे हैं और उन्हें इस तरह के विवादित बयान देने के लिए लताड़ लगा रहे हैं, जिसकी चलते रणबीर कपूर के चाचा की ट्रोलिंग हो रही है। 

चौंक गए पूजा भट्ट

कुणाल कपूर अभिनेता शशि कपूर और जेनिफर केंडल के बेटे हैं। कुणाल के इस बयान को सुनकर पूजा भट्ट चौंक गई थीं और उन्होंने उनसे ये सवाल पूछ लिया कि मैं वेजिटेरियन हूं तो क्या मैं भी रेसिस्ट हूं। इस पर कुणाल का जवाब हां रहा, जिसकी चलते अभिनेत्री हैरान हो गईं। 

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह और रणबीर कपूर एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़, इमरान खान ने फीस का किया खुलासा!