यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'जोधा अकबर' के बारे में ये क्या कह गए रणबीर कपूर!
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रचार में व्यस्त हैं। इस सिलसिले में वह तमाम इंटरव्यू भी दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा कुछ बोल दिया जिसे सुन शायद रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन के चेहरों के भाव बदल

मुंबई। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रचार में व्यस्त हैं। इस सिलसिले में वह तमाम इंटरव्यू भी दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा कुछ बोल दिया जिसे सुन शायद रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन के चेहरों के भाव बदल जाएंगे।
रणबीर की दादी बेसब्र हैं बांबे वेलवेट के लिए, रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग
पिछले दिनों रणबीर से एक इंटरव्यू के दौरान जब यह पूछा गया कि क्या कभी ऐसा हुआ है कि उन्होंने कोई फिल्म बीच में ही छोड़ दी हो? तो रणबीर ने बिना वक्त लगाए इसका जवाब दे दिया।
रणबीर का कहना था कि 'जोधा अकबर' में वह ऐसा कर चुके हैं। रणबीर ने स्पष्ट किया कि वो फिल्म उन्होंने बीच में से छोड़ दी थी और चलती फिल्म के बीच से वह सिनेमाहॉल से बाहर चल गए थे।
पढ़िए, क्यों धौनी का पीछा कर रहे हैं सुशांत सिंह
'जोधा अकबर' को आज के जमाने के लिहाज से काफी लंबी फिल्म माना जा सकता है। आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'जोधा अकबर' काफी बड़ी हिट थी। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और रितिक रोशन ने काम किया था। अब यह जानना मजेदार होगा कि इन तीन सितारों का रणबीर की बात पर क्या कहना है!
वैसे रणबीर की फिल्म 15 मई को रिलीज हो रही है। इसमें उनके साथ करण जौहर भी एक्टिंग करते दिखाई देंगे। इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है और हीरोइन हैं अनुष्का शर्मा।
