विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन और परिणीति को आई उन प्यार भरे दिनों की याद

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 11 May 2015 03:38 PM (IST)

हबीब फैसल की फिल्म 'इशकजादे' को रिलीज हुए 3 साल पूरे हो गए हैं। 2012 में आई इस फिल्म से निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में पहला कदम रखा था जबकि परिणीति चोपड़ा पहली बार इस फिल्म में लीड रोल में थी। फिल्म को

News Article Hero Image

मुंबई। हबीब फैसल की फिल्म 'इशकजादे' को रिलीज हुए 3 साल पूरे हो गए हैं। 2012 में आई इस फिल्म से निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में पहला कदम रखा था जबकि परिणीति चोपड़ा पहली बार इस फिल्म में लीड रोल में थी।

कपिल शर्मा के बारे में ऐसा सोचती है गुत्थी

फिल्म को तीन साल होने पर अर्जुन और परिणीति ने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। अर्जुन ने रविवार को ट्विटर पर फिल्म के एक सीन की फोटो पोस्ट की जिसमें वो परिणीति के साथ हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'कल इशकजादे को तीन साल हो जाएंगे। ये शानदार सफर था। मुझे पुराने दिन याद आ रहे हैं।'

आदित्य से पहले इस हीरो से था श्रद्धा को प्यार

परिणीति ने भी ट्विटर पर लिखा, 'इशकजादे को तीन साल हो गए। वक्त कैसे बीत गया। बाबा (अर्जुन) मुझे अपने साथ काम करने का एक मौका और दो। बाबा मैं आपकी जूनियर हूं।'

परिणीति 'इशकजादे' से पहले रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'लेडिज वर्सस रिकी बहल' में नजर आईं थी।

सैटर्डे नाइट को साली संग ये कहां जाते देखे गए राज कुंद्रा!