यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
... तो इन दिनों मीरा इस निक नेम से बुला रही हैं पति शाहिद को!
शाहिद कपूर की खूबसूरत सी पत्नी मीरा राजपूत ने उनका एक प्यारा सा निक नेम रख लिया है और आज कल वो उन्हें उसी नाम से पति शाहिद को पुकार रही ह।

नई दिल्ली। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'रंगून' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वो बेहद अलग अवतार में नजर आएंगे। इधर उनकी खूबसूरत-सी पत्नी मीरा राजपूत ने उनका एक प्यारा-सा निक नेम रख दिया है। आज कल वो शाहिद को इसी नाम से पुकार रही हैं, तो चलिए आपको बताते हैं क्या है वो प्यारा का नाम।
जानिए, बहू एश्वर्या राय ने ससुर अमिताभ बच्चन की तारीफ में क्या कहा!
मीरा इन दिनों शाहिद को 'नवाब' कह कर बुला रही हैं। दरअसल, शाहिद की आने वाली फिल्म 'रंगून' में वो एक मुस्लिम लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जिसका नाम फिल्म में नवाब मलिक है। बस लगता है कि मीरा के दिल को ये नाम भा गया है और वो शाहिद को इसी नाम से पुकारने लगी हैं। मीरा और शाहिद बॉलीवुड की खूबसूरत जोडि़यों में से एक हैं।
VIDEO: जब शाहरुख के बेटे अबराम ने तुतलाते हुए कहा 'भईया'
'रंगूल' की शूटिंग इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में चल रही है। विशाल भारद्वाज निर्देशित इस फिल्म में शाहिद के साथ कंगना रनोट और सैफ अली खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

