यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO: जब शाहरुख खान के बेटे अबराम ने तुतलाते हुए कहा 'भइया'
शाहरुख खान के नन्हे से अबराम देखने में जितने क्यूट हैं, उतनी ही प्यारी उनकी अावाज है। दो साल के अबराम ने जब अपने बड़े भाई आर्यन को पहली बार भइया कह कर बुलाया तो आर्यन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

नई दिल्ली। शाहरुख खान के नन्हे बेटे अबराम देखने में जितने क्यूट हैं, उतनी की प्यारी उनकी अावाज है। दो साल के अबराम ने जब अपने बड़े भाई आर्यन को पहली बार भइया कह कर बुलाया, तो आर्यन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने फटाफट इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा,'माई क्यूटी पाई, उप्स।'
खुलासा! डेब्यू फिल्म 'अजहर' में ऐसे नजर आेंगे गौतम गुलाटी
अबराम के इस वीडियो में उनकी मां गौरी खान भी नजर आ रही हैं। गौरी ही अबराम को भइया बोलना सिखा रही हैं। नन्हे अबराम के पिता शाहरुख जहां उन्हें हर जगह अपने साथ लिए नजर आते हैं, तो वहीं परिवार के हर सदस्य के वो लाडले हैं। दीदी सुहाना संग भी हाल ही में अबराम मस्ती करते नजर आए।
शाहरुख खान जब कभी अपने काम से फुर्सत पाते हैं, वो अपना सारा समय बच्चों के साथ ही बिताते हैं। हाल ही में शाहरुख ने कहा था तीनों बच्चे उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। शाहरुख के बच्चे भी अपने पापा के काफी करीब हैं। वहीं गौरी भी एक अच्छी मां की तरह अपने बच्चों का अच्छे से ध्यान रखती हैं।

