बॉलीवुड में गूंजेगा 'छठी मईया' का गीत, Vishal Mishra की आवाज में आएगा भोजपुरी गाना; टीजर पर दिया अपडेट
विशाल मिश्रा (Vishal Mishra) एक बार फिर छठ गीत (Chhath Song) लेकर आ रहे हैं। उन्होंने अपने अपकमिंग भोजपुरी गीत पर अपडेट दिया है।

विशाल मिश्रा की आवाज में फिर गूंजेगा छठ गीत। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
HighLights
छठी मईया पर नया गीत ला रहे हैं विशाल मिश्रा
विशाल मिश्रा ने छठ गीत के टीजर पर दिया अपडेट
चार साल पहले भी हिट हुआ था विशाल का छठ गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कैसे हुआ, पहिले भी मैं, जान बन गए, तुम हो तो जैसे बॉलीवुड के सुपरहिट गाने गा चुके विशाल मिश्रा ने भोजपुरी गीत को भी आवाज दी है। अब वह फिर से अपना भोजपुरी गीत लेकर आ रहे हैं, वो भी छठी मईया का गीत।
चार साल बाद फिर से विशाल मिश्रा छठ पूजा स्पेशल गीत (Chhath Puja Special Song) लेकर आ रहे हैं। उनका ये गीत जल्द ही आने वाला है। उन्होंने टीजर को लेकर अपना अपडेट दिया है।
छठी मईया पर गीत ला रहे विशाल मिश्रा
विशाल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने आगामी छठ गीत (Chhath Song) के बारे में अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि वह चार साल बाद फिर से भोजपुरी को सम्मान दिलाने के लिए एक भोजपुरी गीत लेकर आ रहे हैं।
भोजपुरी को सम्मान दिलाने की ठानी
विशाल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर लिखा, "कुछ समय पहले कहा था कि भोजपुरी को उसका सम्मान वापस मिलना चाहिए। 'छठी मईया बुलाये' के बाद आज उसी मुहिम में एक और कद। हमारी भोजपुरी सिर्फ एक भाषा नहीं, बिहार और पूर्वांचल की मिट्टी, संस्कार, लोक और हमारी पहचान है।"
बॉलीवुड में गूंजेगा छठ गीत
विशाल मिश्रा ने आगे कहा, "अब हिंदी सिनेमा में अपनी भोजपुरी में छठी मईया को समर्पित हमारा गीत 'छठी मईया' (Chhatthi Maiya Song) आ रहा है। ई हमनी के भाषा ह, हमनी के माटी ह, हमनी के गौरव ह।" इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कोशिश जारी रहेगी।"
View this post on Instagram
कब आएगा छठ गीत का टीजर?
विशाल मिश्रा ने यह नहीं बताया है कि वह अपना भोजपुरी गीत कब जारी करेंगे, लेकिन उन्होंने यह बताया है कि इस गीत का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके नए छठी गीत की राह तक रहे हैं।
चार साल पहले भी गाया था छठ गीत
आपको बता दें कि चार साल पहले विशाल मिश्रा ने 'छठी मईया बुलाये' गीत गाया था जिसे 17 मिलियन से ज्यादा लोगों ने सुना था। उनका ये भोजपुरी गीत काफी पसंद किया गया था।
