यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नरगिस ने उदय चोपड़ा को अकेले में दिखाई 'मद्रास कैफे'
नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा भले ही कहते रहे कि उन दोनों के बीच कुछ नहीं चल रहा, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। हाल में नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा को नरगिस की फ ...और पढ़ें

मुंबई। नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा भले ही कहते रहे हैं कि उन दोनों के बीच कुछ नहीं चल रहा, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। हाल में दोनों को 'मद्रास कैफे' देखते हुए देखा गया। इस फिल्म में नरगिस ने भूमिका निभाई है। खास बात यह है कि रिलीज होने से पहले जिस थिएटर में इन दोनों ने फिल्म का मजा लिया, वहां इनके अलावा कोई और मौजूद नहीं था।
उदय ने नरगिस से ट्विटर पर कैसे किया प्यार का इजहार?
जिस थिएटर में इन दोनों ने मद्रास कैफे का स्पेशल शो देखा, वहां मौजूद एक व्यक्ति के मुताबिक दोनों ने 6 बजे का शो देखा और 9 बजे वहां से निकल गए। इसके बाद जॉन अब्राहम ने इस थिएटर में अपने दोस्तों के लिए 'मद्रास कैफे' का खास शो रखा था, इसलिए दोनों वहा रुके नहीं। नरगिस और उदय थिएटर में पूरे वक्त एक साथ थे, लेकिन दोनों अलग-अलग गेट से अलग-अलग कार में वहां से निकले।
नरगिस ने कुछ समय पहले यह तो माना था कि उदय को वे जानती हैं, लेकिन इस बात से इन्कार कर दिया था कि उदय से वे प्यार करती हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

