विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर पर उदय ने नरगिस से किया प्यार का इजहार

By Edited By:
Updated: Mon, 17 Jun 2013 12:41 PM (IST)

बॉलीवुड में आजकल नरगिस फाकरी और उदय चोपड़ा का प्यार परवान पर है। हालांकि दोनों कभी सामने आकर अपने प्यार का इजहार नहीं करते नजर आए, पर माइक्राब्लॉगिंग स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में आजकल नरगिस फाकरी और उदय चोपड़ा का प्यार परवान पर है। हालांकि दोनों कभी सामने आकर अपने प्यार का इजहार नहीं करते नजर आए, पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ये दोनों खूब आशिकी करते दिख रहे हैं। इन दोनों का प्यार भरी बातें करने का ये जरिया सबसे अलग है। इनके ट्वीट पर जूनियर बच्चन और ऐश्वर्या रॉय बच्चन ने भी ट्वीट किया। चलिए हम आपको बताते हैं कि ट्विटर पर क्या क्या बातें की गई -

उदय चोपड़ा : नरगिस क्या तुम जानती हो कि हम दोनों एक दूसरे से ताल्लुक रखते हैं। क्योंकि जो भविष्य में तुम्हारे बेटे का पापा होगा, वो मेरे पापा का बेटा है।

इस ट्वीट पर अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया

अभिषेक बच्चन: गेट ए रूम किड्स

ऐश्वर्या राय : हा हा हा हा हा

उदय चोपड़ा : ओके फाइन। मैं और नरगिस अच्छे दोस्त हैं। ये सब बातें बोरिंग हैं। यह सब उदय चोपड़ा मैडनेस क्लब का हिस्सा है।

उदय ने यह भी ट्वीट किया कि नरगिस को ट्रेवलिंग, स्पा, पिजा और मैं पसंद हैं।

खैर उदय के ट्वीट से तो यह लग रहा है नरगिस से वो शादी करना चाहते हैं। अब ये तो बाद में ही पता चलेगा कि ये दोनों शादी करेगें या ये प्यार ट्विटर तक ही सीमित रह जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर