विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडियन आइडल के सेट पर टीआरपी मामा को मिला यह सरप्राइज

By Rahul soniEdited By:
Updated: Thu, 09 Feb 2017 04:45 PM (IST)

इंडियन आयडल के सेट के पूर्व पारितोष त्रिपाठी ने टेलीविजन जगत के अपने दोस्तों के साथ भी जन्मदिन मनाया था।

इंडियन आइडल के सेट पर टीआरपी मामा को मिला यह सरप्राइज
इंडियन आइडल के सेट पर टीआरपी मामा को मिला यह सरप्राइज

मुंबई। कई शो में अपने अंदाज से छोटे परदे पर अपनी अलग पहचान बना चुके पारितोष त्रिपाठी को इस साल का जन्मदिन हमेशा याद रहेगा। क्योंकि उनका जन्मदिन इंडियन आयडल के सेट पर मनाया गया।

पारितोष त्रिपाठी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया। दरअसल, इंडियन आइडल के सेट पर पारितोष का जन्मदिन मना जहां पर अनु मलिक, फराह ख़ान और शो में उनके जोड़ीदार होस्ट करण वाही सहित इंडियन आयडल के सारे कंटेस्टेंट भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर पारितोष को सरप्राइज दिया था। इस मौके पर केक काटा गया। उल्लेखनीय है कि पारितोष इन दिनों छोटे परदे के चर्चित सिंगिंग शो इंडियन आयडल के शो को करण वाही के साथ होस्ट कर रहे हैं और उनका अंदाज़ शो को चार चांद लगा रहा है। सोनी टीवी पर शनिवार और रविवार रात 8 बजे इंडियन आयडल जबकि एंड टीवी पर सोमवार से शुक्रवार हैप्पी ऑवर में पारितोष का अंदाज़ लोग खूब पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी चैनल महुआ के एक शो से बतौर होस्ट अपनी शुरुआत करने वाले पारितोष की मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि आज एक क्षेत्र विशेष से आगे बढ़कर पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके पूर्व पारितोष सोनी टीवी के शो सुपर डांसर में टीआरपी मामा के रूप में काफी चर्चा बटोर चुके हैं। यही नहीं उनका एक छोटा मर्मस्पर्शी वीडियो काफी वायरल हुआ था।

अरशद वारसी का क्या था इरादा , जो पूरी पैंट पहन कर नहीं आये

इंडियन आयडल के सेट के पूर्व पारितोष त्रिपाठी ने टेलीविजन जगत के अपने दोस्तों के साथ भी जन्मदिन मनाया था।