विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरशद वारसी का क्या था इरादा , जो पूरी पैंट पहन कर नहीं आये

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Thu, 09 Feb 2017 02:14 PM (IST)

फिल्म 'इरादा' एक सस्पेंस थ्रिलर है जो 17 फरवरी को रिलीज़ होगी। फिल्म में पंजाब में पीने के पानी के जहरीले होने की कहानी है।

अरशद वारसी का क्या था इरादा , जो पूरी पैंट पहन कर नहीं आये
अरशद वारसी का क्या था इरादा , जो पूरी पैंट पहन कर नहीं आये

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड सितारों का स्टाइल स्टेटमेंट देना कोई नयी बात नहीं हैं। फिर चाहे अलग अलग रंग जूते पहनना हो ये अक्षय कुमार की तरफ एक पैर की पैंट मोड़ कर आधी कर लेना। पर अरशद वारसी तो बुधवार को कुछ अलग ही इरादा लेकर चल रहे थे। हॉफ पैंट पहनकर पिच्चर देखने चले आये।

दरअसल मुंबई में बुधवार को फिल्म 'इरादा' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी थी। स्टार कॉस्ट के साथ सितारे भी आये और नसीरुद्दीन शाह के साथ एक और फिल्म में काम कर एक्साइटेड अरशद वारसी भी लेकिन आधी पैंट पहनकर। इस मौके पर फिल्म देखने नसीर और अरशद के अलावा दिव्या दत्ता, शरद केलकर, सागरिका घाटगे जैसे सितारे भी पहुंचे ।

आमिर खान की इस फिल्मी बेटी को किसी ने लड़का समझ लिया , और फिर...

इरादा' में अरशद वारसी और नसीरुद्दीन शाह के जोड़ी की चौथी फिल्म है। इसके पहले दोनों की जोड़ी 'इश्किया' और 'डेढ़ इश्किया' में हिट रही हैं।

Exclusive: अक्षय कुमार से झगड़े पर फिर बोले अरशद वारसी

फिल्म 'इरादा' एक सस्पेंस थ्रिलर है जो 17 फरवरी को रिलीज़ होगी। फिल्म में पंजाब में पीने के पानी के जहरीले होने की कहानी है।