विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Top Most Searched Personality List 2022: लिस्ट में बॉलीवुड से सिर्फ सुष्मिता सेन का नाम, ललित मोदी उनसे आगे

By Rupesh KumarEdited By:
Updated: Wed, 07 Dec 2022 05:57 PM (IST)

Top Most Searched Personality List 2022 सुष्मिता सेन इस वर्ष टॉप मोस्ट सर्च पर्सनालिटी लिस्ट की सूची में पांचवे पायदान पर है। खास बात यह है कि बॉलीवुड से एक मात्र नाम उन्हीं का है। वहीं उनसे ऊपर ललित मोदी का है।

Top Most Searched Personality List 2022: Sushmita Sen Love affairs
Top Most Searched Personality List 2022: Sushmita Sen Love affairs

नई दिल्ली, जेएनएन। Top Most Searched Personality List 2022: सुष्मिता सेन बॉलीवुड की टैलेंटेड और पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक है। इस लिस्ट में बॉलीवुड से वह एकमात्र एक्ट्रेस है।सुष्मिता सेन पांचवें नंबर पर है। वहीं ललित मोदी चौथे नंबर पर है। इसका प्रमुख कारण इन दोनों का लव अफेयर है।

सुष्मिता सेन के साथ ललित मोदी ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था

सुष्मिता सेन के साथ ललित मोदी ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। हालांकि सुष्मिता सेन ने इस पर अपनी चुप्पी बनाए रखी। जब उन पर गोल्ड डिगर का आरोप लगा, तब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि वह गोल्ड से ज्यादा डिग करती है और उनके पसंदीदा हीरे हैं और उन्हें वह खुद खरीदती है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अभी शादी नहीं की है। सुष्मिता सेन को ललित मोदी के साथ अफेयर को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि इसका उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। वह अपने जीवन में व्यस्त रही। इस बीच उन्हें कई बार रोहमान शाल के साथ भी कई बार देखा गया।

यह भी पढ़ें: Most Googled Indian Film 2022: ब्रह्मास्त्र बनी 2022 की मोस्ट गूगल फिल्म, KGF 2 और द कश्मीर फाइल्स भी शामिल

सुष्मिता सेन का नाम इससे पहले रोहमान शाल के साथ जुड़ा था

सुष्मिता सेन का नाम इससे पहले रोहमान शाल के साथ जुड़ा था। हालांकि 2021 में उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था। सुष्मिता सेन ताली में नजर आएंगी। इसमें वह ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की भूमिका निभा रही है। वह जल्द राम माधवानी की आर्या 3 में भी नजर आने वाली है। इसके 2 सीजन को काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें: Navya Naveli Nanda की बर्थडे पार्टी के बाद सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और शनाया कपूर कैमरे से बचते आये नजर

सुष्मिता सेन दो बेटियों की मां भी है

सुष्मिता सेन फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह दो बेटियों की मां भी है। उनकी कई वेब सीरीज भी रिलीज हो चुकी है। ललित मोदी के साथ अपने अफेयर के चलते उन्होंने सभी को चौंका दिया था। ललित मोदी और सुष्मिता सेन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थी। सुष्मिता सेन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। वह मिस यूनिवर्स का ताज भी जीत चुकी है। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।