विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Navya Naveli Nanda की बर्थडे पार्टी के बाद सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और शनाया कपूर कैमरे से बचते आये नजर

By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
Updated: Wed, 07 Dec 2022 02:10 PM (IST)

Navya Naveli Nanda 25th Birthday Party अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने सुहाना खान शनाया कपूर और अग्स्तस्य नंदा के साथ अलीबाग में पार्टी की थी। अब उन्हें मुंबई में फेरी से उतरकर आते हुए देखा जा सकता है।

Navya Naveli Nanda 25th Birthday Party: Navya Naveli Nanda party video
Navya Naveli Nanda 25th Birthday Party: Navya Naveli Nanda party video

नई दिल्ली, जेएनएन। Navya Naveli Nanda 25th Birthday Party: अगस्तस्य नंदा, सुहाना खान और शनाया कपूर ने नव्या नवेली नंदा के 25वें जन्मदिन पर मुंबई से सटे अलीबाग में शानदार पार्टी की। अब सभी को बुधवार की सुबह मुंबई वापिस आते देखा गया। सभी फेरी से उतरते नजर आए। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने 6 दिसंबर को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्हें उनके परिवार के लोगों, दोस्तों और फैंस ने बधाई दी। खास बात यह है कि कई कलाकारों ने नव्या नवेली नंदा को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे।

नव्या नवेली नंदा ने जन्मदिन पर अलीबाग में शानदार पार्टी की

नव्या नवेली नंदा ने अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए भाई अगस्तस्य नंदा, दोस्त सुहाना खान और शनाया कपूर के साथ अलीबाग में शानदार पार्टी कर मनाया। अब उन्हें मुंबई में सुबह वापस लौटते हुए देखा गया। सभी को फेरी से उतरते हुए देखा जा सकता है। सभी लोगों से बचते-बचाते नजर आए और फेरी से उतरकर सीधे अपनी गाड़ी की ओर बढ़ गए। इस अवसर पर सभी काफी रिलैक्स भी नजर आए। इस बीच नव्या नवेली नंदा अपनी मां और नानी के साथ व्हाट द हेल नव्या नामक पॉडकास्ट शो कर रही है। 

यह भी पढ़ें: Aamir Khan के पिता ने जब लोन लेकर बनाई फिल्म, कर्ज में डूब गया था परिवार

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

अगस्तस्य नंदा, सुहाना खान और शनाया कपूर ने साथ में की पार्टी

शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान ने पिंक क्रॉप टॉप और व्हाइट पैंट पहन रखी थी। वहीं उन्होंने व्हाइट हैंडबैग ले रखा था। वह तेजी से जाकर अपनी गाड़ी में बैठ गई। शनाया कपूर कैजुअल लुक में नजर आई। उन्होंने चॉकलेटी ब्राउन ड्रेस पहन रखी थी। वहीं उन्होंने मैचिंग शॉर्ट्स भी पहन रखी थी। इसके पहले शनाया कपूर ने नव्या नवेली नंदा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे नावलू, आई लव यू।'

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

यह भी पढ़ें: Shakti Kapoor को जब 3 थप्पड़ खाने के बाद एक्टिंग करियर खत्म होने की सताने लगी चिंता, सुनाई दिलचस्प कहानी

नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड में नहीं करना चाहती काम

नव्या बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहती। वहीं उनके भाई अगस्तस्य नंदा सुहाना खान और खुशी कपूर के साथ जल्द जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में नजर आएंगे। वहीं शनाया कपूर बेधड़क में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा की अहम भूमिका होगी। सभी इस फिल्म को लेकर उत्साहित है। सभी का इन फिल्मों से बॉलीवुड में डेब्यू भी होगा। हालांकि सभी स्टार किड्स होने के चलते सभी पहले से सोशल मीडिया पर काफी फेमस है।

View this post on Instagram

A post shared by @ivmpodcasts