विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए स्टार्स ने नहीं ली थी फीस, हवेली मिलने के बाद डायरेक्टर ने लिखी थी स्क्रिप्ट

Published: Tue, 08 Sep 2026 04:08 PM (IST)

क्या आप जानते हैं 15 साल पहले एक ऐसी फिल्म आई थी जिसे बहुत ही कम बजट में बनाय गया ...और पढ़ें

15 साल पहले आई फिल्म रही थी सुपरहिट

15 साल पहले आई फिल्म रही थी सुपरहिट

HighLights

  1. 15 साल पहले आई फिल्म रही थी सुपरहिट

  2. कास्ट एंड क्रू ने नहीं ली थी कोई फीस

  3. डायरेक्टर ने खोला दिलचस्प राज 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स के फिल्मों के लिए हाईएस्ट फीस लेने की बातें तो अक्सर सुनी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में एक ऐसी फिल्म भी बनी जिसमें डायरेक्टर के कहने पर किसी कास्ट या क्रू ने फीस नहीं ली।

कास्ट एंड क्रू ने नहीं ली थी कोई फीस

जी हां, ये किस्सा 15 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर' का है जिसका निर्देशन तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) ने किया था। फिल्म के 15 साल पूरे होने पर डायरेक्टर धूलिया ने याद किया कि कैसे यह फिल्म बहुत कम बजट में बनी थी और कास्ट और क्रू ने बिना पैसे लिए काम करने पर सहमति जताई थी।

डायरेक्टर ने किया था एक्सपेरिमेंट

धूलिया ने बताया कि डिजिटल फिल्ममेकिंग के चलन में आने के साथ, डायरेक्टर ने बजट कम रखने के लिए 'साहब बीवी और गैंगस्टर' (Saheb Biwi Aur Gangster) के लिए इस फॉर्मेट के साथ एक्सपेरिमेंट करने का फैसला किया। इंडिया टुडे से खास बातचीत में धूलिया ने 'साहब बीवी और गैंगस्टर' को 'बहुत अजीब फिल्म' बताया।

saheb (3)

उन्होंने कहा, 'पान सिंह तोमर बन तो गई थी, लेकिन रिलीज नहीं हो पा रही थी। उन्हें पता नहीं था कि इसे कौन देखेगा। यह एक अच्छी फिल्म है, लेकिन किसी को नहीं पता था कि इसका क्या होगा। इसलिए हम अपने ऑफिस में TT खेलते थे। डिजिटल फिल्ममेकिंग का दौर बस शुरू ही हो रहा था, और 'साहब बीवी और गैंगस्टर' मेरी पहली हिंदी डिजिटल फिल्म थी। मुझे लगा कि अगर डिजिटल तकनीक आ जाए तो फिल्म बनाना सस्ता पड़ेगा'।

दिग्मांशु ने दोस्त से मांगे थे पैसे

इसके बाद डायरेक्टर ने पैसे के लिए एक दोस्त से बात की। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'मैंने एक दोस्त से 1.5 करोड़ रुपये मांगे। रणदीप हुड्डा भी वहीं थे; वह भी हमारे साथ टेबल टेनिस खेलते थे। जिमी शेरगिल भी दोस्त थे, और माही गिल ने भी मेरे साथ 'पान सिंह तोमर' में काम किया था। मैंने कहा, ‘मैं किसी को पैसे नहीं देने वाला।’ और असल में हुआ भी वही'।

हवेली ढूंढने के बाद लिखी स्क्रिप्ट

तिग्मांशु ने आगे कहा, 'सबसे पहले टाइटल आया, मैंने इसे 'साहब बीवी गुलाम' से बदलकर 'साहब बीवी और गैंगस्टर' कर दिया। मैंने सोचा कि अगर गैंगस्टर है, तो साहब, हवेली और बीवी भी होनी चाहिए। फिर मैंने लोकेशन ढूंढना शुरू किया और मुझे यह पुरानी हवेली मिली। पूरी स्क्रिप्ट उसी लोकेशन को ध्यान में रखकर लिखी गई थी'।

saheb (2)

फिल्म की कास्ट ने नहीं ली थी फीस

मुंबई लौटने और स्क्रिप्ट पूरी करने के बाद, धूलिया ने अपनी कास्ट और क्रू को इकट्ठा किया। उन्होंने कहा, 'उस समय सब खाली बैठे थे; किसी के पास कोई काम नहीं था। मैंने कहा, 'चलो कुछ मजा करते हैं। यह पिकनिक जैसा होगा।' मैंने किसी को पैसे नहीं दिए, यहां तक कि कैमरामैन को भी नहीं। हमने फिल्म बनाई और पूरी शूटिंग 27 दिनों में पूरी हो गई और फिर फिल्म जबरदस्त हिट रही'।

sahebbb

सुपरहिट रही थी फिल्म

2011 में रिलीज हुई 'साहब बीवी और गैंगस्टर' में जिमी शेरगिल, माही गिल और रणदीप हुड्डा ने काम किया था। इसकी सफलता के बाद इसके दो सीक्वल बने - 'साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' और 'साहब, बीवी और गैंगस्टर 3'।

यह भी पढ़ें- King के सेट से लीक हुई रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की फोटो, फैंस लुक देख हुए हैरान; बोले-'काश AI न हो'