King के सेट से लीक हुई रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की फोटो, फैंस लुक देख हुए हैरान; बोले-'काश AI न हो'
'किंग' में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की सुपरहिट जोड़ी को फैंस दो दशक के बाद देख सकेंगे। हाल ही ...और पढ़ें

किंग के सेट से लीक हुई रानी-अभिषेक की फोटो/ कैप्शन- इंस्टाग्राम
HighLights
फिल्म 'किंग' के सेट से रानी-अभिषेक की तस्वीर लीक हुई
फैंस ने उनके लुक को 'बंटी और बबली' से जोड़ा
रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन दो दशक बाद साथ दिखेंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण फिर से किंग खान के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी, तो वहीं मूवी में रानी और अभिषेक की जोड़ी भी सालों बाद फैंस को दिखेगी।
अब हाल ही में सबके फेवरेट 'बंटी और बबली' की एक्शन थ्रिलर फिल्म किंग के सेट से एक फोटो हैरान हो रही है, जिसमें अभिषेक-रानी के फर्स्ट लुक ने उनका दिल जीत लिया है।
एक साथ फ्रेम में दिखे रानी मुखर्जी-अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी शाह रुख खान की किंग के साथ दो दशक बाद वापस लौट रही है। लास्ट बार यह दोनों फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' में साथ नजर आए थे। किंग के सेट से लीक हुई फोटो को एक फैन ने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते खूब वायरल हो रहा है।
इस फोटो में रानी मुखर्जी फुल ब्लैक रंग की बॉर्डर साड़ी में दिखाई दे रही हैं। बीच की मांग वेवी हेयर और ब्लैक बिंदी में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। वहीं उनके साथ बगल में अभिषेक बच्चन खड़े हैं, जो ग्रे शेड दाड़ी, ब्लैक गॉगल्स और सूट में नजर आ रहे हैं। दोनों सेट पर ट्विन करते हुए दिखाई दिए।

लीक तस्वीरों पर फैंस ने किया रिएक्ट
रानी और अभिषेक का एक इतिहास रहा है, ऐसे में दोनों को एक साथ देखकर फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। हालांकि, वह इस बात से भी डरे हुए हैं कि कही ये AI पिक्चर ना हो। एक यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड क्या धांसू लुक है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "प्लीज मुझे कह दो कि ये AI लुक नहीं है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये दोनों मुझे इस वक्त फिल्म बंटी और बबली की याद दिला रहे हैं।"
2000 के दशक की हिट जोड़ी है रानी-अभिषेक
रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को साल 2000 के दशक में बहुत ही पसंद किया गया है। दोनों ने पहली बार साथ में 2001 में रिलीज फिल्म 'बस इतना सा ख्वाब है' में काम किया था। इसके बाद वह युवा, बंटी और बबली, कभी अलविदा ना कहना में नजर आए थे। उनकी आखिरी फिल्म साथ में लागा चुनरी में दाग थी। जिसमें अभिषेक बच्चन की एंट्री इंटरवल में होती है।

सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी 'किंग'?
शाह रुख खान की फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान सिद्धार्थ आनंद संभाल रहे हैं। दीपिका- शाह रुख, रानी और अभिषेक के अलावा मूवी में सुहाना खान, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला भी अहं भूमिका में हैं।
