Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 के सेट से लीक हुआ वीडियो! शाह रुख खान और सलमान खान का लुक देख झूम उठेंगे फैंस

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 12:20 PM (IST)

    सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 साल 2023 में दिवाली पर रिलीज हो सकती है। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी। यशराज बैन ...और पढ़ें

    Photo Credit: salman khan shahrukh khan Midday
    Photo Credit: salman khan shahrukh khan Midday

    नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan-Shah Rukh Khan Tiger 3 Video Leak:  'किसी का भाई किसी की जान' के बाद सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर हर दिन नई खबरें सामने आ रही हैं।

    सलमान खान की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जब से फिल्म में पठान यानी शाह रुख खान के कैमियो की खबर सामने आई है। फैंस की एक्साटमेंट चार गुनी बढ़ गई है। हाल ही में दोनों खान ने मुंबई में एक साथ एक्शन सीन शूट किए थे। वहीं, अब टाइगर 3 के सेट एक वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है। इस वीडियो में सलमान और शाह रुख की हल्की सी झलक देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

    शाह रुख के लुन ने बढ़ाई फैंस की एक्साटमेंट!

    'टाइगर 3' के सेट से वायरल हुए वीडियो को नीली खान नाम के एक फैन पेज इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में पहले सलमान खान और फिर शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। दोनों सेट के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो में उनकी बस हल्की सी झलक ही नजर आ रही है। लुक की बात करें तो शाह रुख का काफी हद तक अपने पठान वाले में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने ब्राउन शेड की टीशर्ट और ब्लैक कार्गो पैंट पहने दिख रहे हैं। वहीं, एक्टर के फेस पर कुछ चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि ये शूटिंग का हिस्सा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by neelikhan (@neelikhan786)

    सलमान ने भी अपने लुक से किया इंप्रेस

    वीडियो में टाइगर यानी सलमान खान के लुक की बात करें तो उन्होंने  ब्राउन टीशर्ट और ब्लैक पैंट कैरी किया है। एक्टर अपनी दबंग स्टाइल वाॅक के साथ सेट पर जाते नजर आ रहे हैं। दोनों एक्टर्स के साथ कई सारे लोग भी वीडियो में दिख रहे हैं। इस वीडियो ने फैंस के बीच दोनों खान को एक साथ पर्दे पर देखने की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।

     

    खबरें और भी