Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shah Rukh Khan को किसने दिया था दुबई में 100 करोड़ का आलीशान बंगला? SRK ने थ्रोबैक वीडियो में किया खुलासा

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 30 May 2023 04:24 PM (GMT+05:30)

    Shah Rukh Khan House In Dubai बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाह रुख खान का दुबई में एक आलीशान घर है जिसकी कीमत करोड़ों में है। क्या आप जान ...और पढ़ें

    Shah Rukh Khan House in Dubai Who Gifted SRK a Bungalow- Photo/Instagram
    Shah Rukh Khan House in Dubai Who Gifted SRK a Bungalow- Photo/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan House In Dubai: शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) दशकों से इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे हैं। 'रोमांस किंग' कहे जाने वाले शाह रुख ने अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर नेम-फेम और पैसा कमाया। आज उनके पास दौलत की कमी नहीं है। वह लग्जरी गाड़ियों में घूमते हैं और करोड़ों के आलीशान घर में रहते हैं।

    इन दिनों सोशल मीडिया पर शाह रुख खान के दुबई स्थित बंगले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। घर के अंदर की झलकियां देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

    'पठान' फेम शाह रुख के पास मुंबई से लेकर दिल्ली तक कई आलीशान घर हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि शाह रुख खान ने अपना पहला सपनों का महल 'मन्नत' है, जिसे एक्टर ने 2001 में खरीदा था। शाह रुख का दुबई में भी एक आलीशान बंगला है, जिसका नाम 'जन्नत' है। हालांकि, शाह रुख ने दुबई वाला घर खरीदा नहीं था, बल्कि उन्हें ये तोहफे में मिला था।

    शाह रुख को किसने दिया था दुबई वाला बंगला?

    दुबई के पाम जुमेराह के सामने स्थित शाह रुख खान के 'जन्नत' का एक वीडियो SRK फैन पेज से शेयर किया गया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में खुद SRK ने खुलासा किया है कि उन्होंने ये घर खरीदा नहीं था, बल्कि उन्हें नखील ने गिफ्ट किया था। नखील दुबई बेस्ड डेवलपर हैं, जिन्होंने साल 2007 में उन्हें बंगला गिफ्ट में दिया था। वीडियो में शाह रुख दुबई स्थित अपने घर के बारे में कहते दिख रहे हैं-

    "मैंने इसे नहीं बनाया है। यह मुझे गिफ्ट में मिला था। नखील ने बहुत प्यार से मुझे ये तोहफा दिया है।"

    शाह रुख खान के दुबई वाले घर की झलकियां

    वीडियो में देखा जा सकता है कि शाह रुख अपनी कार से उतरकर अपने लग्जरी व्हाइट मेंशन में एंट्री करते हैं। सी-फेसिंग बंगले से समंदर का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। क्लिप में शाह रुख समंदर के किनारे बच्चों के साथ टहलते हुए और अपने घर का कोना-कोना देखते हुए नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by SRK VIBE (@_srkvibe2.0)

    शाह रुख खान के दुबई वाले घर की कीमत?

    हाउसिंग डॉट कॉम के मुताबिक, शाह रुख का दुबई स्थित घर की कीमत 100 करोड़ रुपये है। SRK का विला 8,500 वर्ग फुट में फैला है। दो मंजिला घर में एक प्राइवेट बीच एरिया है। उनके बंगले में दो रिमोट से चलने वाले गैरेज भी हैं। इस घर का इंटीरियर गौरी खान ने किया है।

    Photo- Twitter

    शाह रुख खान का वर्क फ्रंट

    शाह रुख खान को आखिरी बार फिल्म 'पठान' में देखा गया था। जल्द ही वह 'जवान' और 'डंकी' में दिखाई देंगे।