Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes 2024: 'तारक मेहता...' की इस एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में किया डेब्यू, ऑरेंज गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत

    Updated: Wed, 15 May 2024 02:05 PM (IST)

    77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल ( 77th Cannes Film Festival ) की शुरुआत हो चुकी है। 14 मई को इस इवेंट का पहला दिन रहा। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो ...और पढ़ें

    77th Cannes Film Festival Deepti Sadhwani (Photo Instagram)
    77th Cannes Film Festival Deepti Sadhwani (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद 14 मई की रात फ्रांस के कान्स शहर में 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (77th Cannes Film Festival) का आगाज हुआ। ये इवेंट 25 मई 2024 तक चलने वाला है। रेड कारपेट के पहले दिन कई मशहूर सेलेब्स वॉक करती नजर आईं।

    सोशल मीडिया पर इवेंट की कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच इंडियन एक्ट्रेस और सिंगर ने अपना डेब्यू भी किया, जिसका नाम है दीप्ति साधवानी।

    यह भी पढ़ें- Cannes 2024: दीपिका पादुकोण के बाद अब Kiara Advani लेंगी ये बड़ी जिम्मेदारी, कान्स में करेंगी भारत को प्रेजेंट

    दीप्ति सधवानी का कान्स लुक

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुकी एक्ट्रेस दीप्ति सधवानी (Deepti Sadhwani) ने अपने डेब्यू से फैंस को सरप्राइज दे दिया। दरअसल, मीडिया में दीप्ति सधवानी के कान्स जाने की कोई खबर सामने नहीं आई थी। ऐसे में बुधवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया।

    एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो वह ऑरेंज कलर के फुल स्लीव्स गाउन में नजर आईं, जिसे उन्होंने लॉन्ग ट्रेल वाले श्रग के साथ कैरी किया हुआ था। इस ड्रेस के अपर पोर्शन को कोर्सेट डिजाइन में ऑफ शोल्डर रखा गया था। साथ ही हाई थाई वाले इस स्लिट कट दिया गया है।

    दीप्ति सधवानी की ज्वेलरी

    अपने लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए दीप्ति ने कानों में ऑरेंज कलर के स्टड ड्रॉप इयररिंग्स पहने हुए थे। इसके अलावा दोनों हाथों में  रिंग और एक हाथ में ब्रेसलेट पहना हुआ किया था। इसी के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप किया हुआ था।

    खबरें और भी

    तीन दिन तक रेड कारपेट पर करेंगी वॉक

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुकी एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी इस रेड कारपेट पर तीन दिन तक अपना जलवा बिखेरने वाली हैं।

    दीप्ति का एक्टिंग करियर 

    दीप्ति ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम किया है। इसके अलावा उन्हें मिस नॉर्थ इंडिया का ताज भी पहनाया जा चुका है। इसके अलावा वह मिस इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में भी पहुंचीं थी। इसके अलावा, दीप्ति ने 'हरियाणा रोडवे' से लेकर जीवंत 'लाला लाला लोरी' तक कई हरियाणवी गानों पर अभिनय  किया हुआ है।

    यह भी पढे़ं- Cannes 2024: रेड कार्पेट पर फिर भारतीय सितारों का होगा जलवा, दीपिका पादुकोण क्या देंगी फैंस को सरप्राइज?