Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes 2024: रेड कार्पेट पर फिर भारतीय सितारों का होगा जलवा, दीपिका पादुकोण क्या देंगी फैंस को सरप्राइज?

    Updated: Tue, 14 May 2024 10:25 AM (IST)

    77वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 14 मई से शुरू हो गया है और 25 मई 2024 तक चलेगा। हर साल की तरह इस साल भी कई सेलेब्स इस रेड कारपेट पर अपना डेब्यू करते नजर आए ...और पढ़ें

    Cannes 2024 Aishwarya Rai Bachchan (Photo Instagram)
    Cannes 2024 Aishwarya Rai Bachchan (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत आज यानी 14 मई से होने जा रही है। कुछ ही घंटों में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित इस इवेंट का आगाज होने वाला है। हर साल की तरह इस साल भी यह इवेंट भारत के लिए भी बेहद खास होने वाला है, क्योंकि आने वाले 11 दिनों में बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक खूबसूरत एक्ट्रेस रेड कारपेट में अपने फैशन का जलवा दिखाने को तैयार हैं। इस साल 77वें कान फिल्म फेस्टिवल मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस साल इस फेस्टिवल में बॉलीवुड से कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।

    ऐश्वर्या राय बच्चन

    कान्स फिल्म फेस्टिवल एक ऐसा मंच है जहां सिनेमा और फैशन साथ-साथ चलते हैं। दुनिया भर के सेलेब्रिटीज को रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाते हुए देखना एक सुखद अनुभव है। इस साल इस इवेंट में मेरिल स्ट्रीप, डेमी मूर और जॉर्ज लुकास जैसे सेलेब्स शामिल होंगे। इसके अलावा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अदिति राव हैदरी और शोभिता धूलिपाला जैसे भारतीय सेलेब्स कान्स 2024 की शोभा बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

    यह भी पढ़ें- 77th Cannes Film Festival: दिन में दो से तीन बार क्यों बदला जाता है कांस का रेड कार्पेट, जानिए हर डिटेल

    पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री, ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स में नियमित रूप से जाती हैं।  उन्होंने 2002 में अपनी फिल्म 'देवदास' के लिए कान्स में डेब्यू किया था। प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में अपनी पहली उपस्थिति के लिए वह पीली साड़ी और भारी आभूषणों में नजर आई थीं। बीते साल उन्होंने सोफी कॉउचर के  ब्लैक एंड सिल्वर मैटेलिक हुड वाले गाउन में रेड कार्पर पर वॉक किया था। अब देखना होगा इस साल एक्ट्रेस किस रूप में नजर आती हैं।

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण ने कान्स पर में साल 2010 में डेब्यू किया था। इस कारपेट पर अभिनेत्री ने साड़ी से लेकर गाउन और गाउन तक, हर आउटफिट में कमाल दिखाया है। साल 2022 में उनका पहला लुक ब्लैक ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ ब्लैक और गोल्डन सब्यसाची साड़ी में था।

    खबरें और भी

    इस दौरान एक्ट्रेस इस इवेंट की जूरी बनी थी। साल 2023 में वह इस इवेंट का हिस्सा नहीं बनी। ऐसे में अब देखना होगा की क्या इस साल दीपिका पादुकोण कान्स रेड कारपेट पर नजर आती हैं या नहीं। बता दें, इन दिनों अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं।  

    सोनम कपूर

    अभिनेत्री सोनम कपूर फैशन प्रेमी हैं और उन्होंने 2011 में  पॉल गॉल्टियर कॉउचर गाउन पहनकर अपनी रेड कारपेट पर अपनी शुरुआत की थी। उनकी दूसरी उपस्थिति 2012 में अलेक्जेंडर मैक्वीन के भारी ट्यूल गाउन में थी। 2013 में, वह फ्लोरल स्ट्रैपलेस डोल्से एंड गब्बाना ड्रेस में थीं। 2014 में सोनम अनामिका खन्ना की साड़ी में नजर आई थीं। आखिरी बार उन्हें साल 2019 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था। हालांकि, इस बार उनके फैंस को उनके आने की उम्मीद लग रही है। 

    अदिति राव हैदरी

    हीरामंडी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने साल 2022 में इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने रेड कारपेट पर ब्लैक लेस गाउन पहनकर कान्स में डेब्यू किया था। उनका दूसरा लुक पारंपरिक हाथ से कढ़ाई की गई सफेद साड़ी में थी। वहीं, साल 2023 में अदिति ने पाउडर ब्लू ऑस्कर डे ला रेंटा गाउन पहना था। अपने दूसरे लुक के लिए उन्होंने माइकल सिन्को गाउन पहना था। इस साल भी 'हीरामंडी' एक्ट्रेस 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शोभा बढ़ाएंगी।

    यह भी पढे़ं-