विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सनी लियोन को लेना महंगा पड़ रहा है इनको

By Edited By:
Published: Wed, 19 Feb 2014 01:33 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2014 01:46 PM (IST)

लगता है सनी लियोन के पैर इन दिनों जमीन पर नहीं हैं। वे एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (शाहीन पारकर)। लगता है सनी लियोन के पैर इन दिनों जमीन पर नहीं हैं। वे एक साथ दो फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशन में व्यस्त हैं। दोनों फिल्मों को एक साथ मैनेज करना भले ही सनी के लिए मुश्किलें पैदा न करता हो, लेकिन फिल्म के निर्माताओं के लिए सनी के ये प्रोजेक्ट काफी महंगे पड़ रह रहे हैं।

पढ़ें : सचिन को सनी ने पछाड़ा

सूत्रों ने बताया कि सनी को अपनी फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' के एक हॉरर गाने के लॉन्च के लिए क्वालालाम्पुर से मुंबई आना पड़ा और बड़ी बात ये है कि इस सफर का पूरा खर्च फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने उठाया है।

पढ़ें : जब कपिल और सनी के बीच हुई लंबी गप शप

बताया जाता है कि सनी फिल्म 'टीना एंड लोलो' की शूटिंग को लेकर मलेशिया में व्यस्त थीं, लेकिन उन्हें रागिनी एमएमएस-2 की शूटिंग बीच में छोड़ मुंबई आना पड़ा। फिल्म की टीम ने बताया कि दोनों ही फिल्में सनी के लिए अहम हैं, ऐसे में वे किसी फिल्म को लेकर लापरवाही नहीं बरत सकतीं। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्में एक दूसरे से जुड़ी हैं। एक का शेड्यूल अगर बिगड़ता है तो दूसरी इससे प्रभावित होती है। इसलिए टीना और लोलो के निर्माता देवांग ढोलकिया ने सनी को मुंबई जाने की इजाजत दे दी।