विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..जब कपिल शर्मा और सनी लियोन में हुई लंबी बात

By Edited By:
Published: Mon, 03 Feb 2014 02:54 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2014 02:22 PM (IST)

अपने शो में सनी लियोन को मेहमान बनाने के लिए इनकार कर चुके कपिल शर्मा उनसे बातें करते दिखाई दिए। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अपने शो में सनी लियोन को मेहमान बनाने के लिए इनकार कर चुके कपिल शर्मा सीसीएल मैच के दौरान उनसे बातें करते दिखाई दिए। दुबई में सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) की मेजबानी के दौरान कपिल ने मैच देखने पहुंचे तमाम हस्तियों की किसी न किसी बात पर खूब खिंचाई की। मैच के दौरान वे जिस तरह से सनी से बातें करते हुए नजर आए,लगता है वे पुराने सारे गिले शिकवे भूल गए हैं। पहले तो वे सनी के साथ एक ही स्टेज पर आने से परहेज कर रहे थे और अब इस मैच में उन्हीं के साथ जमकर बात कर रहे हैं

वीकएंड पर हुए मैच के दौरान इस कॉमेडियन को सनी लियोन के साथ खूब मजे से बात करते हुए देखा गया। सनी भी बॉलीवुड वालों की उस भीड़ में शामिल थीं, जो इस मैच को देखने के लिए यहां पहुंचे थे।

पिछले साल दिसंबर में कपिल ने कथित रूप से कुछ कारणों की वजह से सनी को कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का मेहमान बनाने से इनकार कर दिया था। सनी अपनी फिल्म 'जैकपॉट' के प्रचार के लिए कपिल के शो पर आना चाहती थीं।

चर्चा थी कि सनी ने बतौर पोर्न स्टार अपने करियर की शुरुआत की थी इसलिए कपिल ने उन्हें शो का हिस्सा बनाने से मना कर दिया। जिस तरह से कपिल को सनी से बात करते हुए देखा गया, उससे तो यही लग रहा था कि वे उस बात को पूरी तरह भूल चुके हैं। (नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर