विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुलासा! डेब्‍यू फिल्‍म 'अजहर' में ऐसे नजर आएंगे गौतम गुलाटी

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 29 Mar 2016 09:52 AM (IST)

फिल्‍म 'अजहर' के लिए गौतम ने काफी तैयारियां की हैं। हाल ही में गौतम ने फिल्‍म के अपने लुक का खुलासा किया। उन्‍होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। इसमें गौतम मूंछों में नजर आ रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' के विनर गौतम गुलाटी फिल्म 'अजहर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बन रही इस फिल्म में गौतम, रवि शास्त्री का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अजहर के लीड रोल इमरान हाशमी नजर आएंगे।

'अजहर' के लिए गौतम ने काफी तैयारियां की हैं। हाल ही में गौतम ने फिल्म के अपने लुक का खुलासा किया। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है। इसमें गौतम मूंछों में नजर आ रहे हैं। गौतम में रवि शास्त्री की झलक भी नजर आ रही है।

फिल्म 'अजहर' को टोनी डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं, वहीं इसे प्रोड्यूस किया है एकता कपूर ने। प्राची देसाई और नरगिस फाखरी फिल्म में अजहरुद्दीन की पत्नियों के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।