Golmaal 5: अजय-अक्षय के गैंग की नाक में दम करेगी साउथ की ये सुपरस्टार, खूंखार विलेन बनकर मचाएगी तबाही!
अजय देवगन (Ajay Devgn) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर 'गोलमाल 5' (Golmaal 5) में नेशनल अवॉर्ड विनिंग साउथ एक्ट्रेस विलेन की भूमिका निभाएंगी। ...और पढ़ें

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस बनेगी 'गोलमाल 5' की विलेन
HighLights
'गोलमाल 5' में ये एक्ट्रेस निभाएंगी विलेन का किरदार
अजय देवगन और अक्षय कुमार भी फिल्म में दिखेंगे
रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' 2027 में होगी रिलीज।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे यादगार फ्रेंचाइजी एक बार फिर से अपनी अगली फिल्म के साथ वापस आ रही है और इस फिल्म का नाम है गोलमाल 5। जी हां, गोलमाल 5 के साथ फिर से अजय देवगन और उनका गैंग वापसी कर रहा है।
रोहित शेट्टी की ये कल्ट कॉमेडी फिल्म फिर से लोगों को हंसाएगी और इस बार फिल्म में कुछ नए नाम जुड़े हैं, जिसमें अक्षय कुमार का नाम शामिल है और अब लीजिए साउथ की एक सुपरहिट एक्ट्रेस की एंट्री इस फिल्म में हो गई है।
कौन होगा 'गोलमाल 5' में विलेन?
गोलमाल 5 (Golmaal 5) में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी होंगे और अब खबर है कि फिल्म में विलेन के रोल के लिए एक साउथ एक्ट्रेस को फाइनल कर लिया गया है और ये नाम है एक्ट्रेस प्रियामणि का। जी हां, वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'गोलमाल 5' में अभिनेत्री प्रियामणि नजर आने वाली हैं।
फिल्म में प्रियामणि एक निगेटिव कैरेक्टर में दिखेंगी। फिल्म की टीम फिलहाल नए चेहरों को अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल कर रही है।
इसके अलावा अभी सबकुछ गुप्त ही रखा गया है। कुछ भी सही तरीके से रिवील नहीं किया गया है। नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली प्रियामणि के लिए ये किरदार भी काफी दिलचस्प होने वाला है। माना जा रहा है कि प्रियामणि की एंट्री फिल्म में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आएगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Golmaal 5 में अजय देवगन से ज्यादा चार्ज कर रहे Akshay Kumar, 22 दिन के शूट के लिए मिले 40 करोड़ रुपये?
अक्षय के साथ डबल गोलमाल
आपको बता दें कि प्रियामणि (Priyamani) रोहित शेट्टी की चैन्नई एक्सप्रेस में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ एक डांस सॉन्ग में नजर आईं थीं। इसके अलावा अजय देवगन के साथ प्रियामणि ने मैदान में काम किया था। वहीं गोलमाल सीरीज में अक्षय कुमार की फ्रेश और धमाकेदार एंट्री हुई है। अक्षय की एंट्री से फिल्म में और धमाल होगा।
हालांकि अक्षय के किरदार को लेकर फिलहाल खुलकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं अजय के साथ भी अक्षय पहले ही कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों को एक बार फिर से साथ में देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा।
आपको बता दें कि, फिलहाल गोलमाल 5 पर काम चल रहा है। फिल्म की काफी हद तक शूटिंग हो चुकी है। 'गोलमाल 5' में अजय-अक्षय के अलावा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और शरमन जोशी भी अपने-अपने किरदारों में वापसी करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है।