Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    19 साल बाद पुराने डायरेक्टर संग कमबैक करेंगे Ajay Devgn, एक्शन थ्रिलर को लेकर चर्चा में एक्टर

    Updated: Tue, 19 May 2026 02:32 PM (IST)

    सुपरस्टार अजय देवगन का नाम इस वक्त एक मशहूर डायरेक्टर संग अगली फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ...और पढ़ें

    अजय देवगन की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अजय देवगन की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. इस डायरेक्टर संग कमबैक करेंगे अजय

    2. 2007 में आखिरी बार साथ किया था काम

    3. इन मूवीज के लिए फेमस है ये निर्देशक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता के तौर पर अजय देवगन को जाना जाता है। मौजूदा समय में अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर अजय का नाम चर्चा में बना हुआ है। अब खबर आ रही है कि 19 साल बाद एक्टर इंडस्ट्री के एक दिग्गज फिल्ममेकर संग वापसी करने जा रहा है। 

    बताया जा रहा है कि एक नई एक्शन थ्रिलर के तौर पर अजय देवगन उस डायरेक्टर संग कमबैक करने जा रहे है, जिनके साथ साल 2007 में वह एक खास फिल्म में नजर आए थे। आइए जानते हैं कि वह कौन सा निर्देशक है।

    इस डायरेक्टर संग अजय की अगली फिल्म

    साल 2007 में प्रदर्शित फिल्म कैश में अजय देवगन, सुनील शेट्टी, एशा देओल, रितेश देशमुख और जायद खान मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। अब खबरें हैं कि अजय और अनुभव करीब 19 साल बाद एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमबैक करेंगे Ajay Devgn, 2 बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मों पर काम हुआ चालू

    ajay devgn (1)

    सिनेमाई गलियारों की रिपोर्टों के अनुसार, अनुभव के निर्देशन में अजय एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्म कैश के बाद अजय और अनुभव दोनों ने अलग-अलग जानरों की फिल्में कीं, जिनमें से कई फिल्में हिट भी रहीं। अनुभव काफी समय बाद एक्शन फिल्मों के निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। साल 2011 में प्रदर्शित फिल्म रा. वन के बाद उन्होंने किसी एक्शन फिल्म का निर्देशन नहीं किया है।

    खबरें और भी

    ajay devgn

    अजय के साथ अपनी इस फिल्म की पुष्टि स्वयं अनुभव ने की। उन्होंने कहा कि हां, मैं अजय देवगन के साथ एक एक्शन फिल्म कर रहा हूं। बीते वर्षों में हम दोनों बदलें और आगे बढ़े हैं। अनेक हो, भीड़ या अस्सी, पिछले कुछ वर्षों में अनुभव की ये फिल्में टिकट खिड़की पर सफल नहीं हो पाई हैं। ऐसे में उन्हें अजय की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कुमार मंगत पाठक मिलकर संयुक्त रूप से करेंगे।

    अजय की अपकमिंग मूवीज 

    गौर किया जाए अजय देवगन की अपकमिंग मूवीज की तरफ तो इसकी लिस्ट काफी लंबी है, जिसमें इन फिल्मों के नाम शामिल हैं-

    • धमाल 4

    • दृश्यम 3

    • गोलमाल 5

    • रेड 3

    • शैतान 2

    • रेंजर 

    अब अनुभव सिन्हा संग अजय देवगन की इस अनटाइटल फिल्म का नाम भी लिस्ट में शामिल होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है। 

    यह भी पढ़ें- 27 साल पुराने कल्ट गाने के लिए Tabu ने सरोज खान को दिए थे सोने के कंगन, Asha Bhsole ने दी थी आवाज