विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम कपूर फैमिली से दूर लंदन में इनके साथ मनाएंगी बर्थडे

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 09 Jun 2015 05:22 PM (IST)

अनिल कपूर की स्‍टाइलिश बेटी सोनम कपूर का आज बर्थडे है, मगर इसे वह अपनी फैमिली के साथ नहीं मनाएंगी। उनका प्‍लान कुछ और ही है। वह पूरे 30 साल की हो गई हैं और इसे सेलिब्रेट करने के लिए 10 दिनों की छुट्टियों पर चली गई हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अनिल कपूर की स्टाइलिश बेटी सोनम कपूर का आज बर्थडे है, मगर इसे वह अपनी फैमिली के साथ नहीं मनाएंगी। उनका प्लान कुछ और ही है। वह पूरे 30 साल की हो गई हैं और इसे सेलिब्रेट करने के लिए 10 दिनों की छुट्टियों पर चली गई हैं।

सलमान को फैंस पर आया गुस्सा, ट्वीट कर दे डाली चेतावनी

जी हां, एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में सोनम कपूर ने बताया कि वह इस वक्त लंदन में हैं, मगर उनके साथ उनकी फैमिली नहीं, बल्कि उनके स्कूल के ढेर सारे दोस्त हैं और कुछ और ऐसे दोस्त भी हैं, जो यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं, इसलिए सभी के लिए यहां आना आसान है।

देखिए, आलिया ने कैसे करीना के साथ खिंचवाई ये प्यारी तस्वीर

सोनम कपूर ने यह भी बताया कि उनका फ्लोरेंस और एम्सटर्डम जाने का भी प्लान है। वैसे इस एक्साइटिंग ट्रिप पर उनकी दोस्तों की मंडली के साथ फैमिली से सिर्फ उनकी छोटी बहन रिया कपूर हैं। उन्होंने बताया कि अभी उनके पापा अनिल कपूर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' रिलीज हुई है और इस वक्त वह मुंबई में बिजी हैं और मां सुनीता कपूर भी उनके साथ हैं।

शाहिद आैर मीरा की शादी की नई डेट का हुआ खुलासा

जहां तक उनके भाई हर्षवर्धन कपूर की बात है तो वह ओम प्रकाश मेहरा के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। कुल मिलाकर उनकी बहन रिया कपूर के पास ही उनके लिए समय है। खैर, सोनम कपूर को उनके फैंस की तरफ से भी बर्थडे पर उनकी नई फिल्मों 'नीरजा' और 'प्रेम रतन धन पायो' के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।