विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान को फैंस पर आया गुस्‍सा, ट्वीट कर दे डाली चेतावनी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 09 Jun 2015 12:04 PM (IST)

सलमान खान के फैंस जितना उन्‍हें प्‍यार करते हैं, उतना ही वो भी अपने फैंस पर जान छिड़कते हैं, मगर उनके कुछ फैंस ने उन्‍हें नाराज कर दिया है। उनकी कुछ ऐसी हरकतें हैं, जो सलमान खान को बिल्‍कुल पसंद नहीं हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर ऐसे फैंस को चेतावनी दी

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान के फैंस जितना उन्हें प्यार करते हैं, उतना ही वो भी अपने फैंस पर जान छिड़कते हैं, मगर उनके कुछ फैंस ने उन्हें नाराज कर दिया है। उनकी कुछ ऐसी हरकतें हैं, जो सलमान खान को बिल्कुल पसंद नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट कर ऐसे फैंस को चेतावनी दी है और कहा है कि ऐसे लोग उनके फैंस नहीं हो सकते हैं।

देखिए, आलिया ने कैसे करीना के साथ खिंचवाई ये प्यारी तस्वीर

सलमान खान ने ट्वीट कर कहा है कि ऐसे फैंस, जो फर्जी अकाउंट का इस्तेमाल कर दूसरे सितारों को गाली-गलौच वाले संदेश पोस्ट करते हैं, वो उनके फैंस नहीं हैं। ये रहा उनका पूरा ट्वीट।

इससे पहले उन्होंने एक और ट्वीट कर फैंस से पूछा था कि आप में से कितनों के फर्जी अकाउंट हैं और क्यों। सलमान खान के कुछ फैंस उनका सपोर्ट करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। यहां तक किसी दूसरे सितारों को कोसने से भी बाज नहीं आते हैं, मगर सलमान खान को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

शाहिद आैर मीरा की शादी की नई डेट का हुआ खुलासा