विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी सिन्हा के साथ लिव इन में रहेंगे आदित्य रॉय कपूर!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 25 Jul 2015 05:03 PM (IST)

खबर है कि निर्देशक शाद अली ने अपनी अगली फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर को साइन किया है। ये फिल्म मणि रत्नम की तमिल फिल्म 'ओके कनमानी' की हिन्दी रीमेक है जो 2015 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही है। ये रोमांटिक फिल्म दो

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि निर्देशक शाद अली ने अपनी अगली फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर को साइन किया है। ये फिल्म मणि रत्नम की तमिल फिल्म 'ओके कनमानी' की हिन्दी रीमेक है जो 2015 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही है।

अजहरूद्दीन की बायोपिक 'अजहर' की शूटिंग शुरू

ये रोमांटिक फिल्म दो किरदारों के आसपास घूमती है जिन्हें एक-दूसरे से प्यार तो है लेकिन वो शादी नहीं करना चाहते। दोनों लिव-इन में रहने का फैसला करते हैं ताकि ये तय कर पाएं कि उन्हें अपने रिश्ते को शादी तक ले जाना चाहिए या नहीं।

तमिल फिल्म में दलकूर सलमान और नित्या मेनन लीड रोल्स में थे। फिल्म की कहानी, एक्टिंग और ए.आर. रहमान के म्यूजिक ने दर्शकों और आलोचकों का दिल जीत लिया था।

अब देखना ये है कि फिल्म की हिन्दी रीमेक के साथ सोनाक्षी और आदित्या कितना न्याय कर पाते हैं और इनकी कैमिस्ट्री कितनी जमती है।

बादशाह के 'डीजे वाले बाबू' में देखिए नताशा की अदाएं