विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजहरूद्दीन की बायोपिक 'अजहर' की शूटिंग शुरू

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 25 Jul 2015 03:42 PM (GMT+05:30)

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन पर बनने जा रही फिल्म 'अजहर' की शूटिंग शुरू हो गई है। पूजा पाठ के साथ शूटिंग का श्रीगणेश किया गया। फिल्म में अजहर का रोल करने जा रहे इमरान हाशमी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'हमने

News Article Hero Image

मुंबई। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन पर बनने जा रही फिल्म 'अजहर' की शूटिंग शुरू हो गई है। पूजा पाठ के साथ शूटिंग का श्रीगणेश किया गया।

'द गुड डायनसॉर' का ट्रेलर कराएगा आपको अलग दुनिया की सैर

फिल्म में अजहर का रोल करने जा रहे इमरान हाशमी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'हमने अजहर का सफर शुरू किया...हमें शुभकामनाएं दीजिए।'

कुछ समय पहले फिल्म का टीजर जारी हुआ था। फिल्म में प्राची देसाई अजहर की पहली पत्नी नौरीन का रोल करेंगी जबकि नरगिस फाखरी उनकी दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी के रोल में नजर आएंगी।

इसका डायरेक्शन टोनी डिसूजा कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 13 मई को रिलीज हो सकती है।

बादशाह के 'डीजे वाले बाबू' में देखिए नताशा की अदाएं