Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonu Nigam बनेंगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के गवाह, फैंस को दिखाई 'ऐतिहासिक निमंत्रण' की झलक

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 06 Jan 2024 07:45 PM (GMT+05:30)

    Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माण अपने अंतिम चरण में चल रहा है। 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष ...और पढ़ें

    सोनू निगम को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण कार्ड (Photo Credit: Instagram)
    सोनू निगम को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण कार्ड (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonu Nigam At Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही हैं। इस खास पल का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंचेंगी। इसमें कंगना रनोट, अनुपम खेर समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। अब इस लिस्ट में सिंगर सोनू निगम का नाम भी शामिल हो गया है।

    सोनू निगम को मिला निमंत्रण कार्ड

    हाल ही में, सिंगर सोनू निगम को इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने का निमंत्रण मिला है। इस निमंत्रण कार्ड की एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ भी शेयर की है और साथ ही अपना उत्साह भी जाहिर किया है। फोटो में सोनू निगम खूबसूरत निमंत्रण कार्ड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जो उन्हें अयोध्या में ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिला है।

    यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता, दिखाई निमंत्रण पत्र की झलक

    इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'ऐतिहासिक निमंत्रण'। इस आमंत्रण कार्ड को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स और सिंगर के फैंस भी काफी रोमांचित हो गए हैं। वे फोटो पर कमेंट कर सोनू निगम के प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

    एक यूजर ने कमेंट कर लिखा 'आप किसी से भी ज्यादा इसके हकदार हैं'। एक अन्य ने लिखा, 'साल की शानदार शुरुआत'। वहीं, कई अन्य लोगों ने कमेंट बॉक्स में दिल वाले इमोजी शेयर किए।

    खबरें और भी

    कंगना रनोट और अनुपम खेर को भी मिला निमंत्रण

    बता दें कि सोनू निगम से पहले बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट और अभिनेता अनुपम खेर भी सोशल मीडिया पर अपने निमंत्रण कार्ड की झलक फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट भी इस खास दिन का हिस्सा बन सकते हैं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Sonu Nigam ने पाकिस्तानी सिंगर उमर नदीम के प्लेजरिज्म के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, गाना चोरी करने पर कही ये बात