Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonu Nigam- Shah Rukh Khan: 'सिंगर्स के लिए वह नहीं लड़ते', शाह रुख खान को ताना मारते हुए ये क्या बोल गए सोनू निगम

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 05:47 PM (IST)

    Sonu Nigam- Shah Rukh Khan सोनू निगम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए। शाह रुख ख ...और पढ़ें

    सोनू निगम ने मारा 'जवान' एक्टर शाह रुख खान को ताना / फोटो- ट्विटर
    सोनू निगम ने मारा 'जवान' एक्टर शाह रुख खान को ताना / फोटो- ट्विटर

    HighLights

    1. सोनू निगम ने मारा शाह रुख खान को ताना
    2. एक्टर्स सिंगर्स के लिए कभी नहीं खड़े होते- सोनू निगम
    3. शाह रुख खान को लेकर ये क्या बोल गए सोनू निगम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonu Nigam Taunted Shah Rukh Khan: सोनू निगम बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन लोकप्रिय सिंगर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी आवाज से हमेशा एक समां बांधा है। उनके गाने आज भी फैंस के कानों को सुकून देते हैं। सोनू निगम अपने गानों के साथ-साथ कंगना रनोट और स्वरा भास्कर जैसे सितारों की तरह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं।

    उनके दिल में जो होता है, वह उसे बेधड़क कहते हैं। कई सालों से सोनू निगम लगातार उनके प्रोफेशन के साथ इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव के बारे में खुलकर बात करते हुए नजर आए हैं। अब हाल ही में 90 के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाह रुख खान का नाम लेते हुए उन्हें ताना मारा।

    सिंगर्स को न्याय दिलाने के लिए वह नहीं लड़ते- सोनू निगम

    सोनू निगम ने शाह रुख खान की कई सुपरहिट फिल्मों के गानों में अपनी आवाज का जादू चलाया। लेकिन अब हाल ही में एक खास बातचीत में सिंगर किंग खान पर तंज कसते हुए नजर आए। बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो एक इंटरव्यू के दौरान सोनू निगम ने 'जवान' एक्टर पर तंज कसते हुए कहा,

    मुझे नहीं लगता कि एक्टर्स अपनी फिल्म में सिंगर्स के लिए लड़ते हैं या किसी भी तरह का हस्तक्षेप करते हैं। अगर ऐसा होता, तो आज भी मैं शाह रुख खान के लिए गाने गा रहा होता। उन्हें (एक्टर्स) लगता है कि ये कंपोजर और डायरेक्टर का डिपार्टमेंट हैं। वह ज्यादा से ज्यादा जो अपनी तरफ से बेस्ट कर सकते हैं, वह सिर्फ अपनी प्राथमिकता बता सकते हैं। लेकिन वह किसी के लिए भी लड़ते नहीं हैं"।

    यह भी पढ़ें:Jawan Box Office Day 32: शाह रुख खान की 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाई मजबूत पकड़, 700 करोड़ की तरफ बढ़ी फिल्म

    सोनू निगम ने शाह रुख खान की इन फिल्मों में गाए सुपरहिट गाने

    सोनू निगम और शाह रुख खान की सिंगर और एक्टर की साझेदारी काफी अच्छी रही है। सिंगर ने शाह रुख खान की मैं हूं ना, परदेस, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, वीर-जारा, फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी।

    खबरें और भी

    उन्होंने 'सूरज हुआ मद्दम', सतरंगी रे, दो पल रुका ख्वाबों का कारवां, बनके तेरी जोड़ी जैसे गाने गाए। शाह रुख खान की फिल्मों की बात करें तो उनकी 'जवान' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज को 32 दिन पूरे हों चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan Y+ Security: महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई शाह रुख की सिक्योरिटी, मिल रही थी जान से मारने की धमकी