'मैं लीगल एक्शन...' अपनी मौत की झूठी खबर पर भड़के Shakti Kapoor, वीडियो जारी कर दिया संदेश
अभिनेता शक्ति कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मौत की झूठी अफवाहों पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने एक वीडियो ...और पढ़ें
-1778211691716_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के पिता और एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) अपनी मौत की अफवाह पर भड़क गए हैं। कुछ समय पहले 73 वर्षीय एक्टर की सोशल मीडिया पर मौत की झूठी अफवाह फैलाई गई थी। इस खबर से उनके फैंस हैरान रह गए।
अब एक्टर ने फर्जी खबर पर रिएक्ट किया है। अभिनेता ने अफवाहों को खारिज करते हुए फैंस को आश्वस्त किया कि वह स्वस्थ और खुश हैं।
शक्ति कपूर ने शेयर किया वीडियो
शक्ति कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को संबोधित करते हुए इन अफवाहों का खंडन किया।
वीडियो में शक्ति कपूर बोले, 'सभी को नमस्कार, मेरी मौत की अफवाह पूरी तरह झूठी है। मैं स्वस्थ और खुश हूं। प्लीज इसे इग्नोर करें। मैं इसकी शिकायत करने जा रहा हूं। लेकिन यह ठीक नहीं है। यह अच्छा नहीं है।'
यह भी पढ़ें- लड़की का दुपट्टा खींच रहे थे Shakti Kapoor, देखते ही माता-पिता ने उठा लिया था ये कदम; कहा- 'तुम गुंडे...'
View this post on Instagram
परिवार को भी हुई चिंता
शक्ति कपूर इस तरह की खबर से बेहद निराश थे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस तरह की अफवाहें न केवल मशहूर हस्तियों के लिए बल्कि उनके परिवारों और प्रियजनों के लिए भी कितनी परेशान और विचलित करने वाली हो सकती हैं।
-1778210939703.jpg)
शक्ति कपूर ने कहा कि वो इसकी साइबर कंप्लेंट कराने जा रहे हैं क्योंकि किसी के बारे में इस तरह की खबर फैलाना बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शक्ति को सपोर्ट किया। एक ने लिखा, “सच में, लोग आपको क्यों मारना चाहते हैं? वैसे आप बॉलीवुड के सबसे मशहूर हास्य कलाकारों में से एक हैं, शक्ति! आपको और शक्ति मिले, लीजेंड।” दूसरे ने लिखा, “टाइगर जिंदा है। लंबी उम्र जियो।” एक अन्य लिखा, “आप हमेशा खुश और स्वस्थ रहें।”
700 फिल्मों में कर चुके हैं काम
अपनी खलनायक और हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले शक्ति कपूर को बॉलीवुड में चार दशकों से अधिक समय हो चुका है। अपने करियर में उन्होंने 700 बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें राजा बाबू, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, अंदाज अपना अपना, चालबाज, हंगामा, हलचल, चुप चुप के, मालामाल वीकली और भागम भाग जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है।
