विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये एक्‍ट्रेस फिल्‍म के लिए डायरेक्‍टर से बढ़ा रही है नजदीकियां!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 27 Apr 2015 10:34 AM (IST)

फिल्‍म इंडस्‍ट्री की चमचमाती दुनिया के पीछे का सच कभी-कभी काफी भयावह होता है। फिल्‍म पाने के लिए नई हीरोइनों को बहुत कंप्रोमाइज करना पड़ता है, अब चाहे वो इसे मजबूरी में करें या फिर हंसी-खुशी। फिल्‍म इंडस्‍ट्री में इन दिनों एक ऐसी ही नई हीरोइन के बारे में दबी

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री की चमचमाती दुनिया के पीछे का सच कभी-कभी काफी भयावह होता है। फिल्म पाने के लिए नई हीरोइनों को बहुत कंप्रोमाइज करना पड़ता है, अब चाहे वो इसे मजबूरी में करें या फिर हंसी-खुशी। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक ऐसी ही नई हीरोइन के बारे में दबी जुबां में चर्चा हो रही है, जिसके एक मशहूर डायरेक्टर के साथ प्रोफेशनल से कुछ ज्यादा ही रिलेशन होने की बात सामने आई है।

कट्रीना के रहते रणबीर ने कैसे इस हीरोइन को कर डाला इंप्रेस?

यह डायरेक्टर दक्षिण भारत का है। एक सूत्र ने बताया कि ये हीरोइन हाल ही में अपने एक प्रोजेक्ट के लिए इस डायरेक्टर मिली थी और इस दौरान वह एक खास सीन के लिए इस हीरोइन को कंवींस करता नजर आया। एक अन्य सूत्र ने बताया कि इस हीरोइन को हाल ही में डायरेक्टर के साथ एक होटल में डिनर करते भी पाया गया।

तस्वीरें: बॉलीवुड सितारे और उनकी महंगी कारें

डिनर के दौरान दोनों के बीच काफी करीबियां नजर आईं और जैसे ही फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग वहां आए, दोनों तुरंत डिनर कर वहां से चलते बने। वैसे इस हीरोइन के बारे में पहले भी अपने फिल्ममेकर के साथ नजदीकियां बढ़ाने की खबरें सामने आ चुकी हैं। अब ये वो मजबूरी में कर रही है या फिर हंसी-खुशी, ये तो वही जाने।