विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना के रहते रणबीर ने कैसे इस हीरोइन को कर डाला इंप्रेस?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 27 Apr 2015 11:05 AM (IST)

रणबीर कपूर भले ही कट्रीना कैफ पर मरते हों, मगर उन पर जान छिड़कने वालों की कमी नहीं है। इनमें बॉलीवुड की दूसरी हीरोइनें भी शामिल हैं। रणबीर कपूर की नई फिल्‍म 'जग्गा जासूस' की हीरोइन भी, जो इन दिनों उनकी तारीफ करते नहीं थक रही है। वैसे रणबीर की

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रणबीर कपूर भले ही कट्रीना कैफ पर मरते हों, मगर उन पर जान छिड़कने वालों की कमी नहीं है। इनमें बॉलीवुड की दूसरी हीरोइनें भी शामिल हैं। रणबीर कपूर की नई फिल्म 'जग्गा जासूस' की हीरोइन भी, जो इन दिनों उनकी तारीफ करते नहीं थक रही है।

'बजरंगी भाईजान' में ऐसा होगा सलमान खान का कश्मीरी अवतार!

वैसे रणबीर की इस फिल्म में कट्रीना भी हैं, मगर उनके साथ ही सयानी गुप्ता भी अहम रोल में हैं और रणबीर ने उन्हें भी अपना दीवाना बना दिया है। तभी तो वो इन दिनों 'जग्गा जासूस' बने रणबीर की भरपूर तारीफ करती नजर आ रही हैं।

नेपाल में भूकंप से आई तबाही से दुखी हैं अमिताभ बच्चन

सयानी का कहना है, 'रणबीर न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि अपने सह-कलाकारों के साथ उनका रवैया भी अच्छा है। शूटिंग के वक्त वह पूरी तरह अपने काम पर फोकस रहते हैं। उनके साथ काम पार्टी करने जैसा है।'

अब श्रीलंकाई फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू को तैयार जैकलीन

वैसे ये सोचने वाली बात है कि आखिर रणबीर ने कैसे कट्रीना के साथ रहते हुए सयानी को इतना इंप्रेस कर डाला कि वो उनकी दीवानी बन बैठी हैं ! खैर, यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है और इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। वैसे यह भी देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर की दोनों हीरोइनों में से किसके साथ जोड़ी जमती है।