विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sridevi के सामने कैमरा बंद करना क्यों भूल जाते थे डायरेक्टर? शेखर कपूर ने एक्ट्रेस के बर्थडे पर खोल दिया राज

Updated: Fri, 14 Aug 2026 04:59 PM (IST)

श्रीदेवी (Sridevi) ने शेखर कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में काम किया, डायरेक्टर ने अब कहा है कि उनके बिना ये फिल्म नहीं बन सकती थी।

शेखर कपूर ने श्रीदेवी को उनके बर्थडे पर किया याद

शेखर कपूर ने श्रीदेवी को उनके बर्थडे पर किया याद

HighLights

  1. शेखर कपूर ने श्रीदेवी को उनके बर्थडे पर किया याद

  2. एक्ट्रेस के सामने कैमरा बंद करना भूल जाते थे डायरेक्टर

  3. दुबई में हुआ था श्रीदेवी का निधन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्ममेकर शेखर कपूर ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की 63वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जो तब ली गई थी जब उन्होंने पहली बार साथ काम किया था। उन्होंने 1987 की साइंस-फिक्शन फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में उन्हें निर्देशित किया था, जिसे अक्सर उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है।

श्रीदेवी (Sridevi) ने एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। बाद में वह हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम करके भारतीय सिनेमा की फीमेल सुपरस्टार्स में से एक बनीं।

यह भी पढ़ें- बारिश के सबसे दर्दभरे गानों में शामिल है 37 साल पुराना अमरगीत, एक-एक लाइन आशिकों के दिलों को करती है छलनी

शेखर कपूर ने लिखा श्रीदेवी के लिए खास नोट

शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस को याद करते हुए एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने कहा, 'यह मेरी और श्रीदेवी की सबसे पुरानी तस्वीर है। उनका चेहरा कभी नहीं बदला। 'जोशीले' फिल्म की इस तस्वीर में उनकी आंखें उतनी ही तेजी से चमक रही थीं, जितनी बाद में 'मिस्टर इंडिया' में चमकी थीं... और जहां दुनिया कल उनके जन्मदिन पर स्टार श्रीदेवी को याद कर रही थी, वहीं मैं श्रीदेवी को एक डायरेक्टर की सबसे अच्छी दोस्त के तौर पर याद कर रहा था'।

हर शॉट में हैरान करती थीं श्रीदेवी

उन्होंने आगे लिखा, 'श्रीदेवी और मेरे बीच शानदार तालमेल के बिना 'मिस्टर इंडिया' फिल्म बनाना मुमकिन नहीं होता। मुझे आज भी याद है कि जब मैं और श्री देवी 'मिस्टर इंडिया' पर काम कर रहे थे, तो सेट पर जाने के लिए मुझमें कितना उत्साह और बेचैनी होती थी... क्योंकि कभी पता नहीं चलता था कि श्री देवी उस दिन आपको कैसे हैरान कर देंगी... और वह कभी भी ऐसा करने से नहीं चूकती थीं'।

sridevi6

शेखर ने याद करते हुए कहा, 'जब कैमरा उन पर नहीं होता था, तो वह चुपचाप अपनी कुर्सी पर बैठी रहती थीं... उन्हें अपने स्टारडम का कोई घमंड नहीं था। लेकिन जब वह कैमरे के सामने आती थीं, तो मानो कोई जादू हो जाता था... वह बिल्कुल अलग श्रीदेवी होती थीं... उनकी एनर्जी न सिर्फ कैमरे के लिए होती थी, बल्कि सेट पर मौजूद हर कोई उसे महसूस करता था... वह एनर्जी एकदम जबरदस्त होती थी।

कैमरा बंद करना भूल जाते थे डायरेक्टर

शेखर ने आगे बताया, 'कई बार तो ऐसा होता था कि हम कैमरा बंद करना ही भूल जाते थे, खासकर डांस सीक्वेंस के दौरान। क्योंकि मैं 'कट' बोलना ही भूल जाता था... मुझे नहीं लगता कि श्रीदेवी जैसी कोई और कलाकार कभी होगी... वह हमारे लिए एक तोहफा थीं... तो श्री, आप जहां भी हों... आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई'।

श्रीदेवी के बारे में

1963 में जन्मीं श्रीदेवी ने अपने करियर में चांदनी, लम्हे, मिस्टर इंडिया, चालबाज, नगीना, सदमा और इंग्लिश विंग्लिश जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। पद्म श्री से सम्मानित श्रीदेवी ने तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाई थी। उनकी आखिरी फिल्म 'मॉम' थी, जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत 'बेस्ट एक्ट्रेस' का नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल के बाथरूम में 54 साल की उम्र में श्रीदेवी का निधन हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह बाथटब में 'गलती से डूबना' बताया गया। वह अपने भतीजे और एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) गई हुई थीं।

यह भी पढ़ें- Sridevi की बर्थ एनिवर्सरी पर Priyanka ने दिया सरप्राइज, सुपरस्टार एक्ट्रेस की बायोग्राफी की दिखाई पहली झलक