विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sridevi की बर्थ एनिवर्सरी पर Priyanka ने दिया सरप्राइज, सुपरस्टार एक्ट्रेस की बायोग्राफी की दिखाई पहली झलक

Updated: Thu, 13 Aug 2026 04:45 PM (IST)

श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने दिग्गज अभिनेत्री की पहली झलक शेयर करके उनके चाहने वालों को इमोशनल कर दिया है।

प्रियंका ने दिखाई श्रीदेवी की बायोग्राफी की पहली झलक/ फोटो- Instagram

प्रियंका ने दिखाई श्रीदेवी की बायोग्राफी की पहली झलक/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 13 अगस्त को जन्मी एक्ट्रेस ने लंबे समय तक बॉलीवुड पर रूल किया। उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने दिग्गज अभिनेत्री की मोस्ट अवेटेड बायोग्राफी की पहली झलक को शेयर किया।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की श्रीदेवी की बायोग्राफी की पहली झलक

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट सलिब्रेटेड अदाकारा श्रीदेवी की बायोग्राफी की पहली झलक देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शोयर करते हुए बताया कि उसका काम कहां तक पहुंचा है। श्रीदेवी की बायोग्राफी में उनकी जिंदगी और करियर के वह अनसुने किस्से फैंस को पढ़ने को मिल सकते हैं, जिसके बारे में शायद उनके चाहने वालों को न पता हो।

सुपरस्टार एक्ट्रेस की बायोग्राफी के कवरपेज की फोटो बेवॉच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसका टाइटल है, "एम्प्रेस- द डेफिनेटिव बायोग्राफी ऑफ श्रीदेवी- असीम प्रतिभा की मिसाल। अमिताभ बच्चन, धीरज यू कुमार।" स्टोरी पर कवर पेज की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, "द वन एंड ओनली। आपकी बहुत याद आती है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। श्रीदेवी की एम्प्रेस- जल्द आ रही है।"

sridevi biography

2023 में श्रीदेवी की बायोग्राफी की हुई थी घोषणा

प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट को श्रीदेवी के पति और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया। साल 2023 में वेस्टलैंड बुक्स ने श्रीदेवी की ऑफिशियल बायोग्राफी लिखने की घोषणा की थी, जिसका टाइटल था, "श्रीदेवी: द लाइफ ऑफ अ लीजेंड।" इस बुक में 1980 से 1990 के उस दौर के बारे में भी लिखा जाएगा, जब एक्ट्रेस इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से डोमिनेट कर रही थीं।

sridevi biography

श्रीदेवी की बायोपिक लिखने की जिम्मेदारी धीरज कुमार ने उठाई है, जो इस बुक से बतौर ऑथर डेब्यू कर रहे हैं। धीरज वह शख्स हैं, जिन्हें श्रीदेवी अपने परिवार का ही एक हिस्सा मानती थीं। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को 54 साल की उम्र में हुआ था। जब वह दुबई में एक फैमिली फंक्शन अटेंड करने गई थीं, उस दौरान ही उनके निधन की खबर सामने आई थी। दिग्गज अभिनेत्री ने अपने पूरे करियर में मिस्टर इंडिया, चांदनी, चालबाज, हिम्मतवाला जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं।

यह भी पढ़ें- बारिश के सबसे दर्दभरे गानों में शामिल है 37 साल पुराना अमरगीत, एक-एक लाइन आशिकों के दिलों को करती है छलनी

यह भी पढ़ें- जिंदगी का असली पाठ पढ़ाता है Sridevi का कल्ट गाना, सुरेश वाडकर ने दी आवाज; आज भी है सबका फेवरेट